सूरह 85

Al-Buruj البروج

البروجमक्की22 आयतें
त्रुटि रिपोर्ट करें
Hifd

हिफ़्ज़ प्लेयर

आयत-दर-आयत सुनें, दोहराव चुनें और सटीक रेंज लूप करें।

आयत 1में से 22 · Mahmoud Khalil Al-Husary

कीबोर्ड: Space चलाएँ/रोकें · ← → पिछली/अगली आयत

0:000:00

Al-Buruj

अरबी पाठ: उथ्मानी लिपि (Tanzil-verified), Al Quran Cloud के माध्यम से।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلْبُرُوجِ ﴿١

    Wassamaaa'i zaatil burooj

    बुर्ज़ों वाले आसमानों की क़सम

  2. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    وَٱلْيَوْمِ ٱلْمَوْعُودِ ﴿٢

    Wal yawmil maw'ood

    और उस दिन की जिसका वायदा किया गया है

  3. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    وَشَاهِدٍۢ وَمَشْهُودٍۢ ﴿٣

    Wa shaahidinw wa mashhood

    और गवाह की और जिसकी गवाही दे जाएगी

  4. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    قُتِلَ أَصْحَٰبُ ٱلْأُخْدُودِ ﴿٤

    Qutila as haabul ukhdood

    उसकी (कि कुफ्फ़ार मक्का हलाक हुए) जिस तरह ख़न्दक़ वाले हलाक कर दिए गए

  5. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلْوَقُودِ ﴿٥

    Annaari zaatil waqood

    जो ख़न्दक़ें आग की थीं

  6. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    إِذْ هُمْ عَلَيْهَا قُعُودٌۭ ﴿٦

    Iz hum 'alaihaa qu'ood

    जिसमें (उन्होंने मुसलमानों के लिए) ईंधन झोंक रखा था

  7. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    وَهُمْ عَلَىٰ مَا يَفْعَلُونَ بِٱلْمُؤْمِنِينَ شُهُودٌۭ ﴿٧

    Wa hum 'alaa maa yaf'aloona bilmu 'mineena shuhood

    जब वह उन (ख़न्दक़ों) पर बैठे हुए और जो सुलूक ईमानदारों के साथ करते थे उसको सामने देख रहे थे

  8. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    وَمَا نَقَمُوا۟ مِنْهُمْ إِلَّآ أَن يُؤْمِنُوا۟ بِٱللَّهِ ٱلْعَزِيزِ ٱلْحَمِيدِ ﴿٨

    Wa maa naqamoo minhum illaaa aiyu'minoo billaahil 'azeezil Hameed

    और उनको मोमिनीन की यही बात बुरी मालूम हुई कि वह लोग ख़ुदा पर ईमान लाए थे जो ज़बरदस्त और सज़ावार हम्द है

  9. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    ٱلَّذِى لَهُۥ مُلْكُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ ۚ وَٱللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَىْءٍۢ شَهِيدٌ ﴿٩

    Allazee lahoo mulkus samaawaati wal ard; wallaahu 'alaa kulli shai 'in Shaheed

    वह (ख़ुदा) जिसकी सारे आसमान ज़मीन में बादशाहत है और ख़ुदा हर चीज़ से वाक़िफ़ है

  10. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    إِنَّ ٱلَّذِينَ فَتَنُوا۟ ٱلْمُؤْمِنِينَ وَٱلْمُؤْمِنَٰتِ ثُمَّ لَمْ يَتُوبُوا۟ فَلَهُمْ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمْ عَذَابُ ٱلْحَرِيقِ ﴿١٠

    Innal lazeena fatanul mu'mineena wal mu'minaati summa lam yatooboo falahum 'azaabu Jahannama wa lahum 'azaabul hareeq

    बेशक जिन लोगों ने ईमानदार मर्दों और औरतों को तकलीफें दीं फिर तौबा न की उनके लिए जहन्नुम का अज़ाब तो है ही (इसके अलावा) जलने का भी अज़ाब होगा

  11. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    إِنَّ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمْ جَنَّٰتٌۭ تَجْرِى مِن تَحْتِهَا ٱلْأَنْهَٰرُ ۚ ذَٰلِكَ ٱلْفَوْزُ ٱلْكَبِيرُ ﴿١١

    Innal lazeena aamanoo wa 'amilus saalihaati lahum Jannaatun tajree min tahtihal anhaar; zaalikal fawzul kabeer

    बेशक जो लोग ईमान लाए और अच्छे काम करते रहे उनके लिए वह बाग़ात हैं जिनके नीचे नहरें जारी हैं यही तो बड़ी कामयाबी है

  12. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    إِنَّ بَطْشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌ ﴿١٢

    Inna batsha Rabbika lashadeed

    बेशक तुम्हारे परवरदिगार की पकड़ बहुत सख्त है

  13. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    إِنَّهُۥ هُوَ يُبْدِئُ وَيُعِيدُ ﴿١٣

    Innahoo Huwa yubdi'u wa yu'eed

    वही पहली दफ़ा पैदा करता है और वही दोबारा (क़यामत में ज़िन्दा) करेगा

  14. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    وَهُوَ ٱلْغَفُورُ ٱلْوَدُودُ ﴿١٤

    Wa Huwal Ghafoorul Wadood

    और वही बड़ा बख्शने वाला मोहब्बत करने वाला है

  15. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    ذُو ٱلْعَرْشِ ٱلْمَجِيدُ ﴿١٥

    Zul 'Arshil Majeed

    अर्श का मालिक बड़ा आलीशान है

  16. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    فَعَّالٌۭ لِّمَا يُرِيدُ ﴿١٦

    Fa' 'aalul limaa yureed

    जो चाहता है करता है

  17. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلْجُنُودِ ﴿١٧

    Hal ataaka hadeesul junood

    क्या तुम्हारे पास लशकरों की ख़बर पहुँची है

  18. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    فِرْعَوْنَ وَثَمُودَ ﴿١٨

    Fir'awna wa Samood

    (यानि) फिरऔन व समूद की (ज़रूर पहुँची है)

  19. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ فِى تَكْذِيبٍۢ ﴿١٩

    Balil lazeena kafaroo fee takzeeb

    मगर कुफ्फ़ार तो झुठलाने ही (की फ़िक्र) में हैं

  20. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطٌۢ ﴿٢٠

    Wallaahu minw waraaa'ihim muheet

    और ख़ुदा उनको पीछे से घेरे हुए है (ये झुठलाने के क़ाबिल नहीं)

  21. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    بَلْ هُوَ قُرْءَانٌۭ مَّجِيدٌۭ ﴿٢١

    Bal huwa Quraanum Majeed

    बल्कि ये तो क़ुरान मजीद है

  22. जुज़ 30 · पृष्ठ 590

    فِى لَوْحٍۢ مَّحْفُوظٍۭ ﴿٢٢

    Fee Lawhim Mahfooz

    जो लौहे महफूज़ में लिखा हुआ है