सूरह 84

Al-Inshiqaq الإنشقاق

الإنشقاقमक्की25 आयतें
त्रुटि रिपोर्ट करें
Hifd

हिफ़्ज़ प्लेयर

आयत-दर-आयत सुनें, दोहराव चुनें और सटीक रेंज लूप करें।

आयत 1में से 25 · Mahmoud Khalil Al-Husary

कीबोर्ड: Space चलाएँ/रोकें · ← → पिछली/अगली आयत

0:000:00

Al-Inshiqaq

अरबी पाठ: उथ्मानी लिपि (Tanzil-verified), Al Quran Cloud के माध्यम से।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنشَقَّتْ ﴿١

    Izas samaaa'un shaqqat

    जब आसमान फट जाएगा

  2. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَأَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْ ﴿٢

    Wa azinat li Rabbihaa wa huqqat

    और अपने परवरदिगार का हुक्म बजा लाएगा और उसे वाजिब भी यही है

  3. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَإِذَا ٱلْأَرْضُ مُدَّتْ ﴿٣

    Wa izal ardu muddat

    और जब ज़मीन (बराबर करके) तान दी जाएगी

  4. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَأَلْقَتْ مَا فِيهَا وَتَخَلَّتْ ﴿٤

    Wa alqat maa feehaa wa takhallat

    और जो कुछ उसमें है उगल देगी और बिल्कुल ख़ाली हो जाएगी

  5. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَأَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْ ﴿٥

    Wa azinat li Rabbihaa wa huqqat

    और अपने परवरदिगार का हुक्म बजा लाएगी

  6. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    يَٰٓأَيُّهَا ٱلْإِنسَٰنُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَىٰ رَبِّكَ كَدْحًۭا فَمُلَٰقِيهِ ﴿٦

    Yaaa ayyuhal insaanu innaka kaadihun ilaa Rabbika kad han famulaaqeeh

    और उस पर लाज़िम भी यही है (तो क़यामत आ जाएगी) ऐ इन्सान तू अपने परवरदिगार की हुज़ूरी की कोशिश करता है

  7. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    فَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ ﴿٧

    Fa ammaa man ootiya kitaabahoo biyameenih

    तो तू (एक न एक दिन) उसके सामने हाज़िर होगा फिर (उस दिन) जिसका नामाए आमाल उसके दाहिने हाथ में दिया जाएगा

  8. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    فَسَوْفَ يُحَاسَبُ حِسَابًۭا يَسِيرًۭا ﴿٨

    Fasawfa yuhaasabu hi saabai yaseeraa

    उससे तो हिसाब आसान तरीके से लिया जाएगा

  9. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَيَنقَلِبُ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ مَسْرُورًۭا ﴿٩

    Wa yanqalibu ilaaa ahlihee masrooraa

    और (फिर) वह अपने (मोमिनीन के) क़बीले की तरफ ख़ुश ख़ुश पलटेगा

  10. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَٰبَهُۥ وَرَآءَ ظَهْرِهِۦ ﴿١٠

    Wa ammaa man ootiya kitaabahoo waraaa'a zahrih

    लेकिन जिस शख़्श को उसका नामए आमल उसकी पीठ के पीछे से दिया जाएगा

  11. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    فَسَوْفَ يَدْعُوا۟ ثُبُورًۭا ﴿١١

    Fasawfa yad'oo subooraa

    वह तो मौत की दुआ करेगा

  12. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَيَصْلَىٰ سَعِيرًا ﴿١٢

    Wa yaslaa sa'eeraa

    और जहन्नुम वासिल होगा

  13. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    إِنَّهُۥ كَانَ فِىٓ أَهْلِهِۦ مَسْرُورًا ﴿١٣

    Innahoo kaana feee ahlihee masrooraa

    ये शख़्श तो अपने लड़के बालों में मस्त रहता था

  14. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    إِنَّهُۥ ظَنَّ أَن لَّن يَحُورَ ﴿١٤

    Innahoo zanna al lai yahoor

    और समझता था कि कभी (ख़ुदा की तरफ) फिर कर जाएगा ही नहीं

  15. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    بَلَىٰٓ إِنَّ رَبَّهُۥ كَانَ بِهِۦ بَصِيرًۭا ﴿١٥

    Balaaa inna Rabbahoo kaana bihee baseeraa

    हाँ उसका परवरदिगार यक़ीनी उसको देख भाल कर रहा है

  16. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    فَلَآ أُقْسِمُ بِٱلشَّفَقِ ﴿١٦

    Falaaa uqsimu bishshafaq

    तो मुझे शाम की मुर्ख़ी की क़सम

  17. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَٱلَّيْلِ وَمَا وَسَقَ ﴿١٧

    Wallaili wa maa wasaq

    और रात की और उन चीज़ों की जिन्हें ये ढाँक लेती है

  18. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَٱلْقَمَرِ إِذَا ٱتَّسَقَ ﴿١٨

    Walqamari izat tasaq

    और चाँद की जब पूरा हो जाए

  19. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    لَتَرْكَبُنَّ طَبَقًا عَن طَبَقٍۢ ﴿١٩

    Latarkabunna tabaqan 'an tabaq

    कि तुम लोग ज़रूर एक सख्ती के बाद दूसरी सख्ती में फँसोगे

  20. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    فَمَا لَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَ ﴿٢٠

    Famaa lahum laa yu'minoon

    तो उन लोगों को क्या हो गया है कि ईमान नहीं ईमान नहीं लाते

  21. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَإِذَا قُرِئَ عَلَيْهِمُ ٱلْقُرْءَانُ لَا يَسْجُدُونَ ۩ ﴿٢١

    Wa izaa quri'a 'alaihimul Quraanu laa yasjudoon

    और जब उनके सामने क़ुरान पढ़ा जाता है तो (ख़ुदा का) सजदा नहीं करते (21) (सजदा)

  22. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ يُكَذِّبُونَ ﴿٢٢

    Balil lazeena kafaroo yukazziboon

    बल्कि काफ़िर लोग तो (और उसे) झुठलाते हैं

  23. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    وَٱللَّهُ أَعْلَمُ بِمَا يُوعُونَ ﴿٢٣

    Wallaahu a'lamu bimaa yoo'oon

    और जो बातें ये लोग अपने दिलों में छिपाते हैं ख़ुदा उसे ख़ूब जानता है

  24. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    فَبَشِّرْهُم بِعَذَابٍ أَلِيمٍ ﴿٢٤

    Fabashshirhum bi'azaabin aleem

    तो (ऐ रसूल) उन्हें दर्दनाक अज़ाब की ख़ुशख़बरी दे दो

  25. जुज़ 30 · पृष्ठ 589

    إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمْ أَجْرٌ غَيْرُ مَمْنُونٍۭ ﴿٢٥

    Illal lazeena aamanoo wa 'amilus saalihaati lahum ajrun ghairu mamnoon

    मगर जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे अच्छे काम किए उनके लिए बेइन्तिहा अज्र (व सवाब है)