सूरह 89

Al-Fajr الفجر

الفجرमक्की30 आयतें
त्रुटि रिपोर्ट करें
Hifd

हिफ़्ज़ प्लेयर

आयत-दर-आयत सुनें, दोहराव चुनें और सटीक रेंज लूप करें।

आयत 1में से 30 · Mahmoud Khalil Al-Husary

कीबोर्ड: Space चलाएँ/रोकें · ← → पिछली/अगली आयत

0:000:00

Al-Fajr

अरबी पाठ: उथ्मानी लिपि (Tanzil-verified), Al Quran Cloud के माध्यम से।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَٱلْفَجْرِ ﴿١

    Wal-Fajr

    सुबह की क़सम

  2. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَلَيَالٍ عَشْرٍۢ ﴿٢

    Wa layaalin 'ashr

    और दस रातों की

  3. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَٱلشَّفْعِ وَٱلْوَتْرِ ﴿٣

    Wash shaf'i wal watr

    और ज़ुफ्त व ताक़ की

  4. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَٱلَّيْلِ إِذَا يَسْرِ ﴿٤

    Wallaili izaa yasr

    और रात की जब आने लगे

  5. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    هَلْ فِى ذَٰلِكَ قَسَمٌۭ لِّذِى حِجْرٍ ﴿٥

    Hal fee zaalika qasamul lizee hijr

    अक्लमन्द के वास्ते तो ज़रूर बड़ी क़सम है (कि कुफ्फ़ार पर ज़रूर अज़ाब होगा)

  6. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    أَلَمْ تَرَ كَيْفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِعَادٍ ﴿٦

    Alam tara kaifa fa'ala rabbuka bi'aad

    क्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे आद के साथ क्या किया

  7. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    إِرَمَ ذَاتِ ٱلْعِمَادِ ﴿٧

    Iramaa zaatil 'imaad

    यानि इरम वाले दराज़ क़द

  8. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    ٱلَّتِى لَمْ يُخْلَقْ مِثْلُهَا فِى ٱلْبِلَٰدِ ﴿٨

    Allatee lam yukhlaq misluhaa fil bilaad

    जिनका मिसल तमाम (दुनिया के) शहरों में कोई पैदा ही नहीं किया गया

  9. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَثَمُودَ ٱلَّذِينَ جَابُوا۟ ٱلصَّخْرَ بِٱلْوَادِ ﴿٩

    Wa samoodal lazeena jaabus sakhra bil waad

    और समूद के साथ (क्या किया) जो वादी (क़रा) में पत्थर तराश कर घर बनाते थे

  10. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَفِرْعَوْنَ ذِى ٱلْأَوْتَادِ ﴿١٠

    Wa fir'awna zil awtaad

    और फिरऔन के साथ (क्या किया) जो (सज़ा के लिए) मेख़े रखता था

  11. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    ٱلَّذِينَ طَغَوْا۟ فِى ٱلْبِلَٰدِ ﴿١١

    Allazeena taghaw fil bilaad

    ये लोग मुख़तलिफ़ शहरों में सरकश हो रहे थे

  12. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    فَأَكْثَرُوا۟ فِيهَا ٱلْفَسَادَ ﴿١٢

    Fa aksaroo feehal fasaad

    और उनमें बहुत से फ़साद फैला रखे थे

  13. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    فَصَبَّ عَلَيْهِمْ رَبُّكَ سَوْطَ عَذَابٍ ﴿١٣

    Fasabba 'alaihim Rabbuka sawta 'azaab

    तो तुम्हारे परवरदिगार ने उन पर अज़ाब का कोड़ा लगाया

  14. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    إِنَّ رَبَّكَ لَبِٱلْمِرْصَادِ ﴿١٤

    Inna Rabbaka labil mirsaad

    बेशक तुम्हारा परवरदिगार ताक में है

  15. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    فَأَمَّا ٱلْإِنسَٰنُ إِذَا مَا ٱبْتَلَىٰهُ رَبُّهُۥ فَأَكْرَمَهُۥ وَنَعَّمَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّىٓ أَكْرَمَنِ ﴿١٥

    Fa ammal insaanu izaa mab talaahu Rabbuhoo fa akramahoo wa na' 'amahoo fa yaqoolu Rabbeee akraman

    लेकिन इन्सान जब उसको उसका परवरदिगार (इस तरह) आज़माता है कि उसको इज्ज़त व नेअमत देता है, तो कहता है कि मेरे परवरदिगार ने मुझे इज्ज़त दी है

  16. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَأَمَّآ إِذَا مَا ٱبْتَلَىٰهُ فَقَدَرَ عَلَيْهِ رِزْقَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّىٓ أَهَٰنَنِ ﴿١٦

    Wa ammaaa izaa mabtalaahu faqadara 'alaihi rizqahoo fa yaqoolu Rabbeee ahaanan

    मगर जब उसको (इस तरह) आज़माता है कि उस पर रोज़ी को तंग कर देता है बोल उठता है कि मेरे परवरदिगार ने मुझे ज़लील किया

  17. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    كَلَّا ۖ بَل لَّا تُكْرِمُونَ ٱلْيَتِيمَ ﴿١٧

    Kalla bal laa tukrimooo nal yateem

    हरगिज़ नहीं बल्कि तुम लोग न यतीम की ख़ातिरदारी करते हो

  18. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَلَا تَحَٰٓضُّونَ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلْمِسْكِينِ ﴿١٨

    Wa laa tahaaaddoona 'alaata'aamil miskeen

    और न मोहताज को खाना खिलाने की तरग़ीब देते हो

  19. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَتَأْكُلُونَ ٱلتُّرَاثَ أَكْلًۭا لَّمًّۭا ﴿١٩

    Wa taakuloonat turaasa aklal lammaa

    और मीरारा के माल (हलाल व हराम) को समेट कर चख जाते हो

  20. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَتُحِبُّونَ ٱلْمَالَ حُبًّۭا جَمًّۭا ﴿٢٠

    Wa tuhibboonal maala hubban jammaa

    और माल को बहुत ही अज़ीज़ रखते हो

  21. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    كَلَّآ إِذَا دُكَّتِ ٱلْأَرْضُ دَكًّۭا دَكًّۭا ﴿٢١

    Kallaaa izaaa dukkatil ardu dakkan dakka

    सुन रखो कि जब ज़मीन कूट कूट कर रेज़ा रेज़ा कर दी जाएगी

  22. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَجَآءَ رَبُّكَ وَٱلْمَلَكُ صَفًّۭا صَفًّۭا ﴿٢٢

    Wa jaaa'a Rabbuka wal malaku saffan saffaa

    और तुम्हारे परवरदिगार का हुक्म और फ़रिश्ते कतार के कतार आ जाएँगे

  23. जुज़ 30 · पृष्ठ 593

    وَجِا۟ىٓءَ يَوْمَئِذٍۭ بِجَهَنَّمَ ۚ يَوْمَئِذٍۢ يَتَذَكَّرُ ٱلْإِنسَٰنُ وَأَنَّىٰ لَهُ ٱلذِّكْرَىٰ ﴿٢٣

    Wa jeee'a yawma'izim bi jahannnam; Yawma 'iziny yatazakkarul insaanu wa annaa lahuz zikraa

    और उस दिन जहन्नुम सामने कर दी जाएगी उस दिन इन्सान चौंकेगा मगर अब चौंकना कहाँ (फ़ायदा देगा)

  24. जुज़ 30 · पृष्ठ 594

    يَقُولُ يَٰلَيْتَنِى قَدَّمْتُ لِحَيَاتِى ﴿٢٤

    Yaqoolu yaa laitanee qaddamtu lihayaatee

    (उस वक्त) क़हेगा कि काश मैने अपनी (इस) ज़िन्दगी के वास्ते कुछ पहले भेजा होता

  25. जुज़ 30 · पृष्ठ 594

    فَيَوْمَئِذٍۢ لَّا يُعَذِّبُ عَذَابَهُۥٓ أَحَدٌۭ ﴿٢٥

    Fa Yawma izil laa yu'azzibu 'azaabahooo ahad

    तो उस दिन ख़ुदा ऐसा अज़ाब करेगा कि किसी ने वैसा अज़ाब न किया होगा

  26. जुज़ 30 · पृष्ठ 594

    وَلَا يُوثِقُ وَثَاقَهُۥٓ أَحَدٌۭ ﴿٢٦

    Wa laa yoosiqu wasaaqa hooo ahad

    और न कोई उसके जकड़ने की तरह जकड़ेगा

  27. जुज़ 30 · पृष्ठ 594

    يَٰٓأَيَّتُهَا ٱلنَّفْسُ ٱلْمُطْمَئِنَّةُ ﴿٢٧

    Yaaa ayyatuhan nafsul mutma 'innah

    (और कुछ लोगों से कहेगा) ऐ इत्मेनान पाने वाली जान

  28. जुज़ 30 · पृष्ठ 594

    ٱرْجِعِىٓ إِلَىٰ رَبِّكِ رَاضِيَةًۭ مَّرْضِيَّةًۭ ﴿٢٨

    Irji'eee ilaa Rabbiki raadiyatam mardiyyah

    अपने परवरदिगार की तरफ़ चल तू उससे ख़ुश वह तुझ से राज़ी

  29. जुज़ 30 · पृष्ठ 594

    فَٱدْخُلِى فِى عِبَٰدِى ﴿٢٩

    Fadkhulee fee 'ibaadee

    तो मेरे (ख़ास) बन्दों में शामिल हो जा

  30. जुज़ 30 · पृष्ठ 594

    وَٱدْخُلِى جَنَّتِى ﴿٣٠

    Wadkhulee jannatee

    और मेरे बेहिश्त में दाख़िल हो जा