सूरह 81

At-Takwir التكوير

التكويرमक्की29 आयतें
त्रुटि रिपोर्ट करें
Hifd

हिफ़्ज़ प्लेयर

आयत-दर-आयत सुनें, दोहराव चुनें और सटीक रेंज लूप करें।

आयत 1में से 29 · Mahmoud Khalil Al-Husary

कीबोर्ड: Space चलाएँ/रोकें · ← → पिछली/अगली आयत

0:000:00

At-Takwir

अरबी पाठ: उथ्मानी लिपि (Tanzil-verified), Al Quran Cloud के माध्यम से।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    إِذَا ٱلشَّمْسُ كُوِّرَتْ ﴿١

    Izash shamsu kuwwirat

    जिस वक्त आफ़ताब की चादर को लपेट लिया जाएगा

  2. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتْ ﴿٢

    Wa izan nujoomun kadarat

    और जिस वक्त तारे गिर पडेग़ें

  3. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلْجِبَالُ سُيِّرَتْ ﴿٣

    Wa izal jibaalu suyyirat

    और जब पहाड़ चलाए जाएंगें

  4. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلْعِشَارُ عُطِّلَتْ ﴿٤

    Wa izal 'ishaaru 'uttilat

    और जब अनक़रीब जनने वाली ऊंटनियों बेकार कर दी जाएंगी

  5. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلْوُحُوشُ حُشِرَتْ ﴿٥

    Wa izal wuhooshu hushirat

    और जिस वक्त वहशी जानवर इकट्ठा किये जायेंगे

  6. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلْبِحَارُ سُجِّرَتْ ﴿٦

    Wa izal bihaaru sujjirat

    और जिस वक्त दरिया आग हो जायेंगे

  7. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتْ ﴿٧

    Wa izan nufoosu zuwwijat

    और जिस वक्त रुहें हवियों से मिला दी जाएंगी

  8. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلْمَوْءُۥدَةُ سُئِلَتْ ﴿٨

    Wa izal maw'oodatu su'ilat

    और जिस वक्त ज़िन्दा दर गोर लड़की से पूछा जाएगा

  9. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    بِأَىِّ ذَنۢبٍۢ قُتِلَتْ ﴿٩

    Bi ayyi zambin qutilat

    कि वह किस गुनाह के बदले मारी गयी

  10. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتْ ﴿١٠

    Wa izas suhufu nushirat

    और जिस वक्त (आमाल के) दफ्तर खोले जाएं

  11. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتْ ﴿١١

    Wa izas samaaa'u kushitat

    और जिस वक्त आसमान का छिलका उतारा जाएगा

  12. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلْجَحِيمُ سُعِّرَتْ ﴿١٢

    Wa izal jaheemu su'-'irat

    और जब दोज़ख़ (की आग) भड़कायी जाएगी

  13. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَإِذَا ٱلْجَنَّةُ أُزْلِفَتْ ﴿١٣

    Wa izal jannatu uzlifat

    और जब बेहिश्त क़रीब कर दी जाएगी

  14. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    عَلِمَتْ نَفْسٌۭ مَّآ أَحْضَرَتْ ﴿١٤

    'Alimat nafsum maaa ahdarat

    तब हर शख़्श मालूम करेगा कि वह क्या (आमाल) लेकर आया

  15. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    فَلَآ أُقْسِمُ بِٱلْخُنَّسِ ﴿١٥

    Falaaa uqsimu bil khunnas

    तो मुझे उन सितारों की क़सम जो चलते चलते पीछे हट जाते

  16. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    ٱلْجَوَارِ ٱلْكُنَّسِ ﴿١٦

    Al jawaaril kunnas

    और ग़ायब होते हैं

  17. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَٱلَّيْلِ إِذَا عَسْعَسَ ﴿١٧

    Wallaili izaa 'as'as

    और रात की क़सम जब ख़त्म होने को आए

  18. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَٱلصُّبْحِ إِذَا تَنَفَّسَ ﴿١٨

    Wassubhi izaa tanaffas

    और सुबह की क़सम जब रौशन हो जाए

  19. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    إِنَّهُۥ لَقَوْلُ رَسُولٍۢ كَرِيمٍۢ ﴿١٩

    Innahoo laqawlu rasoolin kareem

    कि बेशक यें (क़ुरान) एक मुअज़िज़ फरिश्ता (जिबरील की ज़बान का पैग़ाम है

  20. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    ذِى قُوَّةٍ عِندَ ذِى ٱلْعَرْشِ مَكِينٍۢ ﴿٢٠

    Zee quwwatin 'inda zil 'arshi makeen

    जो बड़े क़वी अर्श के मालिक की बारगाह में बुलन्द रुतबा है

  21. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    مُّطَاعٍۢ ثَمَّ أَمِينٍۢ ﴿٢١

    Mutaa'in samma ameen

    वहाँ (सब फरिश्तों का) सरदार अमानतदार है

  22. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجْنُونٍۢ ﴿٢٢

    Wa maa saahibukum bimajnoon

    और (मक्के वालों) तुम्हारे साथी मोहम्मद दीवाने नहीं हैं

  23. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَلَقَدْ رَءَاهُ بِٱلْأُفُقِ ٱلْمُبِينِ ﴿٢٣

    Wa laqad ra aahu bilufuqil mubeen

    और बेशक उन्होनें जिबरील को (आसमान के) खुले (शरक़ी) किनारे पर देखा है

  24. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَمَا هُوَ عَلَى ٱلْغَيْبِ بِضَنِينٍۢ ﴿٢٤

    Wa maa huwa 'alal ghaibi bidaneen

    और वह ग़ैब की बातों के ज़ाहिर करने में बख़ील नहीं

  25. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَيْطَٰنٍۢ رَّجِيمٍۢ ﴿٢٥

    Wa maa huwa biqawli shaitaanir rajeem

    और न यह मरदूद शैतान का क़ौल है

  26. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    فَأَيْنَ تَذْهَبُونَ ﴿٢٦

    Fa ayna tazhaboon

    फिर तुम कहाँ जाते हो

  27. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    إِنْ هُوَ إِلَّا ذِكْرٌۭ لِّلْعَٰلَمِينَ ﴿٢٧

    In huwa illaa zikrul lil'aalameen

    ये सारे जहॉन के लोगों के लिए बस नसीहत है

  28. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    لِمَن شَآءَ مِنكُمْ أَن يَسْتَقِيمَ ﴿٢٨

    Liman shaaa'a minkum ai yastaqeem

    (मगर) उसी के लिए जो तुममें सीधी राह चले

  29. जुज़ 30 · पृष्ठ 586

    وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلْعَٰلَمِينَ ﴿٢٩

    Wa maa tashaaa'oona illaaa ai yashaaa 'al laahu Rabbul 'Aalameen

    और तुम तो सारे जहॉन के पालने वाले ख़ुदा के चाहे बग़ैर कुछ भी चाह नहीं सकते