सूरह 53

An-Najm النجم

النجمमक्की62 आयतें
त्रुटि रिपोर्ट करें
Hifd

हिफ़्ज़ प्लेयर

आयत-दर-आयत सुनें, दोहराव चुनें और सटीक रेंज लूप करें।

आयत 1में से 62 · Mahmoud Khalil Al-Husary

कीबोर्ड: Space चलाएँ/रोकें · ← → पिछली/अगली आयत

0:000:00

An-Najm

अरबी पाठ: उथ्मानी लिपि (Tanzil-verified), Al Quran Cloud के माध्यम से।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    وَٱلنَّجْمِ إِذَا هَوَىٰ ﴿١

    Wannajmi izaa hawaa

    तारे की क़सम जब टूटा

  2. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    مَا ضَلَّ صَاحِبُكُمْ وَمَا غَوَىٰ ﴿٢

    Maa dalla saahibukum wa maa ghawaa

    कि तुम्हारे रफ़ीक़ (मोहम्मद) न गुमराह हुए और न बहके

  3. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    وَمَا يَنطِقُ عَنِ ٱلْهَوَىٰٓ ﴿٣

    Wa maa yyantiqu 'anilhawaaa

    और वह तो अपनी नफ़सियानी ख्वाहिश से कुछ भी नहीं कहते

  4. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    إِنْ هُوَ إِلَّا وَحْىٌۭ يُوحَىٰ ﴿٤

    In huwa illaa Wahyuny yoohaa

    ये तो बस वही है जो भेजी जाती है

  5. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    عَلَّمَهُۥ شَدِيدُ ٱلْقُوَىٰ ﴿٥

    'Allamahoo shadeedul quwaa

    इनको निहायत ताक़तवर (फ़रिश्ते जिबरील) ने तालीम दी है

  6. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    ذُو مِرَّةٍۢ فَٱسْتَوَىٰ ﴿٦

    Zoo mirratin fastawaa

    जो बड़ा ज़बरदस्त है और जब ये (आसमान के) ऊँचे (मुशरक़ो) किनारे पर था तो वह अपनी (असली सूरत में) सीधा खड़ा हुआ

  7. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    وَهُوَ بِٱلْأُفُقِ ٱلْأَعْلَىٰ ﴿٧

    Wa huwa bil ufuqil a'laa

    फिर करीब हो (और आगे) बढ़ा

  8. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    ثُمَّ دَنَا فَتَدَلَّىٰ ﴿٨

    Summa danaa fatadalla

    (फिर जिबरील व मोहम्मद में) दो कमान का फ़ासला रह गया

  9. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    فَكَانَ قَابَ قَوْسَيْنِ أَوْ أَدْنَىٰ ﴿٩

    Fakaana qaaba qawsaini aw adnaa

    बल्कि इससे भी क़रीब था

  10. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    فَأَوْحَىٰٓ إِلَىٰ عَبْدِهِۦ مَآ أَوْحَىٰ ﴿١٠

    Fa awhaaa ilaa 'abdihee maaa awhaa

    ख़ुदा ने अपने बन्दे की तरफ जो 'वही' भेजी सो भेजी

  11. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    مَا كَذَبَ ٱلْفُؤَادُ مَا رَأَىٰٓ ﴿١١

    Maa kazabal fu'aadu maa ra aa

    तो जो कुछ उन्होने देखा उनके दिल ने झूठ न जाना

  12. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    أَفَتُمَٰرُونَهُۥ عَلَىٰ مَا يَرَىٰ ﴿١٢

    Afatumaaroonahoo 'alaa maayaraa

    तो क्या वह (रसूल) जो कुछ देखता है तुम लोग उसमें झगड़ते हो

  13. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    وَلَقَدْ رَءَاهُ نَزْلَةً أُخْرَىٰ ﴿١٣

    Wa laqad ra aahu nazlatan ukhraa

    और उन्होने तो उस (जिबरील) को एक बार (शबे मेराज) और देखा है

  14. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    عِندَ سِدْرَةِ ٱلْمُنتَهَىٰ ﴿١٤

    'Inda sidratil muntaha

    सिदरतुल मुनतहा के नज़दीक

  15. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    عِندَهَا جَنَّةُ ٱلْمَأْوَىٰٓ ﴿١٥

    'Indahaa jannatul maawaa

    उसी के पास तो रहने की बेहिश्त है

  16. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    إِذْ يَغْشَى ٱلسِّدْرَةَ مَا يَغْشَىٰ ﴿١٦

    Iz yaghshas sidrata maa yaghshaa

    जब छा रहा था सिदरा पर जो छा रहा था

  17. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    مَا زَاغَ ٱلْبَصَرُ وَمَا طَغَىٰ ﴿١٧

    Maa zaaghal basaru wa maa taghaa

    (उस वक्त भी) उनकी ऑंख न तो और तरफ़ माएल हुई और न हद से आगे बढ़ी

  18. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    لَقَدْ رَأَىٰ مِنْ ءَايَٰتِ رَبِّهِ ٱلْكُبْرَىٰٓ ﴿١٨

    Laqad ra aa min aayaati Rabbihil kubraaa

    और उन्होने यक़ीनन अपने परवरदिगार (की क़ुदरत) की बड़ी बड़ी निशानियाँ देखीं

  19. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    أَفَرَءَيْتُمُ ٱللَّٰتَ وَٱلْعُزَّىٰ ﴿١٩

    Afara'aytumul laata wal 'uzzaa

    तो भला तुम लोगों ने लात व उज्ज़ा और तीसरे पिछले मनात को देखा

  20. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    وَمَنَوٰةَ ٱلثَّالِثَةَ ٱلْأُخْرَىٰٓ ﴿٢٠

    Wa manaatas saalisatal ukhraa

    (भला ये ख़ुदा हो सकते हैं)

  21. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    أَلَكُمُ ٱلذَّكَرُ وَلَهُ ٱلْأُنثَىٰ ﴿٢١

    A-lakumuz zakaru wa lahul unsaa

    क्या तुम्हारे तो बेटे हैं और उसके लिए बेटियाँ

  22. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    تِلْكَ إِذًۭا قِسْمَةٌۭ ضِيزَىٰٓ ﴿٢٢

    Tilka izan qismatun deezaa

    ये तो बहुत बेइन्साफ़ी की तक़सीम है

  23. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    إِنْ هِىَ إِلَّآ أَسْمَآءٌۭ سَمَّيْتُمُوهَآ أَنتُمْ وَءَابَآؤُكُم مَّآ أَنزَلَ ٱللَّهُ بِهَا مِن سُلْطَٰنٍ ۚ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ وَمَا تَهْوَى ٱلْأَنفُسُ ۖ وَلَقَدْ جَآءَهُم مِّن رَّبِّهِمُ ٱلْهُدَىٰٓ ﴿٢٣

    In hiya illaaa asmaaa'un sammaitumoohaaa antum wa aabaaa'ukum maaa anzalal laahu bihaa min sultaan; inyyattabi'oona illaz zanna wa maa tahwal anfusu wa laqad jaaa'ahum mir Rabbihimul hudaa

    ये तो बस सिर्फ नाम ही नाम है जो तुमने और तुम्हारे बाप दादाओं ने गढ़ लिए हैं, ख़ुदा ने तो इसकी कोई सनद नाज़िल नहीं की ये लोग तो बस अटकल और अपनी नफ़सानी ख्वाहिश के पीछे चल रहे हैं हालॉकि उनके पास उनके परवरदिगार की तरफ से हिदायत भी आ चुकी है

  24. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    أَمْ لِلْإِنسَٰنِ مَا تَمَنَّىٰ ﴿٢٤

    Am lil insaani maa taman naa

    क्या जिस चीज़ की इन्सान तमन्ना करे वह उसे ज़रूर मिलती है

  25. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    فَلِلَّهِ ٱلْءَاخِرَةُ وَٱلْأُولَىٰ ﴿٢٥

    Falillaahil aakhiratu wal oolaa

    आख़ेरत और दुनिया तो ख़ास ख़ुदा ही के एख्तेयार में हैं

  26. जुज़ 27 · पृष्ठ 526

    ۞ وَكَم مِّن مَّلَكٍۢ فِى ٱلسَّمَٰوَٰتِ لَا تُغْنِى شَفَٰعَتُهُمْ شَيْـًٔا إِلَّا مِنۢ بَعْدِ أَن يَأْذَنَ ٱللَّهُ لِمَن يَشَآءُ وَيَرْضَىٰٓ ﴿٢٦

    Wa kam mim malakin fissamaawaati laa tughnee shafaa'atuhum shai'an illaa mim ba'di anyyaazanal laahu limany yashaaa'u wa yardaa

    और आसमानों में बहुत से फरिश्ते हैं जिनकी सिफ़ारिश कुछ भी काम न आती, मगर ख़ुदा जिसके लिए चाहे इजाज़त दे दे और पसन्द करे उसके बाद (सिफ़ारिश कर सकते हैं)

  27. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    إِنَّ ٱلَّذِينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِٱلْءَاخِرَةِ لَيُسَمُّونَ ٱلْمَلَٰٓئِكَةَ تَسْمِيَةَ ٱلْأُنثَىٰ ﴿٢٧

    innal lazeena laa yu'minoona bil aakhirati la yusammoonal malaaa'ikata tasmiyatal unsaa

    जो लोग आख़ेरत पर ईमान नहीं रखते वह फ़रिश्तों के नाम रखते हैं औरतों के से नाम हालॉकि उन्हें इसकी कुछ ख़बर नहीं

  28. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَمَا لَهُم بِهِۦ مِنْ عِلْمٍ ۖ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ ۖ وَإِنَّ ٱلظَّنَّ لَا يُغْنِى مِنَ ٱلْحَقِّ شَيْـًۭٔا ﴿٢٨

    Wa maa lahum bihee min 'ilmin iny yattabi'oona illaz zanna wa innaz zanna laa yughnee minal haqqi shai'aa

    वह लोग तो बस गुमान (ख्याल) के पीछे चल रहे हैं, हालॉकि गुमान यक़ीन के बदले में कुछ भी काम नहीं आया करता,

  29. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    فَأَعْرِضْ عَن مَّن تَوَلَّىٰ عَن ذِكْرِنَا وَلَمْ يُرِدْ إِلَّا ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا ﴿٢٩

    Fa a'rid 'am man tawallaa 'an zikrinaa wa lam yurid illal hayaatad dunyaa

    तो जो हमारी याद से रदगिरदानी करे ओर सिर्फ दुनिया की ज़िन्दगी ही का तालिब हो तुम भी उससे मुँह फेर लो

  30. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    ذَٰلِكَ مَبْلَغُهُم مِّنَ ٱلْعِلْمِ ۚ إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعْلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱهْتَدَىٰ ﴿٣٠

    Zalika mablaghuhum minal 'ilm; inna rabbaka huwa a'lamu biman dalla 'an sabee lihee wa huwa a'lamu bimanih tadaa

    उनके इल्म की यही इन्तिहा है तुम्हारा परवरदिगार, जो उसके रास्ते से भटक गया उसको भी ख़ूब जानता है, और जो राहे रास्त पर है उनसे भी ख़ूब वाक़िफ है

  31. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَلِلَّهِ مَا فِى ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَمَا فِى ٱلْأَرْضِ لِيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَسَٰٓـُٔوا۟ بِمَا عَمِلُوا۟ وَيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَحْسَنُوا۟ بِٱلْحُسْنَى ﴿٣١

    Wa lillaahi maa fis samaawaati wa maa fil ardi liyajziyal lazeena asaaa'oo bimaa 'amiloo wa yajziyal lazeena ahsanoo bilhusnaa

    और जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है (ग़रज़ सब कुछ) ख़ुदा ही का है, ताकि जिन लोगों ने बुराई की हो उनको उनकी कारस्तानियों की सज़ा दे और जिन लोगों ने नेकी की है (उनकी नेकी की जज़ा दे)

  32. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    ٱلَّذِينَ يَجْتَنِبُونَ كَبَٰٓئِرَ ٱلْإِثْمِ وَٱلْفَوَٰحِشَ إِلَّا ٱللَّمَمَ ۚ إِنَّ رَبَّكَ وَٰسِعُ ٱلْمَغْفِرَةِ ۚ هُوَ أَعْلَمُ بِكُمْ إِذْ أَنشَأَكُم مِّنَ ٱلْأَرْضِ وَإِذْ أَنتُمْ أَجِنَّةٌۭ فِى بُطُونِ أُمَّهَٰتِكُمْ ۖ فَلَا تُزَكُّوٓا۟ أَنفُسَكُمْ ۖ هُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱتَّقَىٰٓ ﴿٣٢

    Allazeena yajtaniboona kabaaa'iral ismi walfawaa hisha illal lamam; inna rabbaka waasi'ul maghfirah; huwa a'lamu bikum iz ansha akum minal ardi wa iz antum ajinnatun fee butooni umma haatikum falaa tuzakkooo anfusakum huwa a'lamu bimanit taqaa

    जो सग़ीरा गुनाहों के सिवा कबीरा गुनाहों से और बेहयाई की बातों से बचे रहते हैं बेशक तुम्हारा परवरदिगार बड़ी बख्यिश वाला है वही तुमको ख़ूब जानता है जब उसने तुमको मिटटी से पैदा किया और जब तुम अपनी माँ के पेट में बच्चे थे तो (तकब्बुर) से अपने नफ्स की पाकीज़गी न जताया करो जो परहेज़गार है उसको वह ख़ूब जानता है

  33. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    أَفَرَءَيْتَ ٱلَّذِى تَوَلَّىٰ ﴿٣٣

    Afara'ayatal lazee tawallaa

    भला (ऐ रसूल) तुमने उस शख़्श को भी देखा जिसने रदगिरदानी की

  34. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَأَعْطَىٰ قَلِيلًۭا وَأَكْدَىٰٓ ﴿٣٤

    Wa a'taa qaleelanw wa akdaa

    और थोड़ा सा (ख़ुदा की राह में) दिया और फिर बन्द कर दिया

  35. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    أَعِندَهُۥ عِلْمُ ٱلْغَيْبِ فَهُوَ يَرَىٰٓ ﴿٣٥

    A'indahoo 'ilmul ghaibi fahuwa yaraa

    क्या उसके पास इल्मे ग़ैब है कि वह देख रहा है

  36. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    أَمْ لَمْ يُنَبَّأْ بِمَا فِى صُحُفِ مُوسَىٰ ﴿٣٦

    Am lam yunabbaa bimaa fee suhuhfi Moosa

    क्या उसको उन बातों की ख़बर नहीं पहुँची जो मूसा के सहीफ़ों में है

  37. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَإِبْرَٰهِيمَ ٱلَّذِى وَفَّىٰٓ ﴿٣٧

    Wa Ibraaheemal lazee waffaaa

    और इबराहीम के (सहीफ़ों में)

  38. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    أَلَّا تَزِرُ وَازِرَةٌۭ وِزْرَ أُخْرَىٰ ﴿٣٨

    Allaa taziru waaziratunw wizra ukhraa

    जिन्होने (अपना हक़) (पूरा अदा) किया इन सहीफ़ों में ये है, कि कोई शख़्श दूसरे (के गुनाह) का बोझ नहीं उठाएगा

  39. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَأَن لَّيْسَ لِلْإِنسَٰنِ إِلَّا مَا سَعَىٰ ﴿٣٩

    Wa al laisa lil insaani illaa maa sa'aa

    और ये कि इन्सान को वही मिलता है जिसकी वह कोशिश करता है

  40. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَأَنَّ سَعْيَهُۥ سَوْفَ يُرَىٰ ﴿٤٠

    Wa anna sa'yahoo sawfa yuraa

    और ये कि उनकी कोशिश अनक़रीेब ही (क़यामत में) देखी जाएगी

  41. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    ثُمَّ يُجْزَىٰهُ ٱلْجَزَآءَ ٱلْأَوْفَىٰ ﴿٤١

    Summa yujzaahul jazaaa 'al awfaa

    फिर उसका पूरा पूरा बदला दिया जाएगा

  42. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَأَنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلْمُنتَهَىٰ ﴿٤٢

    Wa anna ilaa rabbikal muntahaa

    और ये कि (सबको आख़िर) तुम्हारे परवरदिगार ही के पास पहुँचना है

  43. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَأَنَّهُۥ هُوَ أَضْحَكَ وَأَبْكَىٰ ﴿٤٣

    Wa annahoo huwa adhaka wa abkaa

    और ये कि वही हँसाता और रूलाता है

  44. जुज़ 27 · पृष्ठ 527

    وَأَنَّهُۥ هُوَ أَمَاتَ وَأَحْيَا ﴿٤٤

    Wa annahoo huwa amaata wa ahyaa

    और ये कि वही मारता और जिलाता है

  45. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَأَنَّهُۥ خَلَقَ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰ ﴿٤٥

    Wa annahoo khalaqaz zawjainiz zakara wal unsaa

    और ये कि वही नर और मादा दो किस्म (के हैवान) नुत्फे से जब (रहम में) डाला जाता है

  46. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    مِن نُّطْفَةٍ إِذَا تُمْنَىٰ ﴿٤٦

    Min nutfatin izaa tumnaa

    पैदा करता है

  47. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَأَنَّ عَلَيْهِ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُخْرَىٰ ﴿٤٧

    Wa anna 'alaihin nash atal ukhraa

    और ये कि उसी पर (कयामत में) दोबारा उठाना लाज़िम है

  48. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَأَنَّهُۥ هُوَ أَغْنَىٰ وَأَقْنَىٰ ﴿٤٨

    Wa annahoo huwa aghnaa wa aqnaa

    और ये कि वही मालदार बनाता है और सरमाया अता करता है,

  49. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَأَنَّهُۥ هُوَ رَبُّ ٱلشِّعْرَىٰ ﴿٤٩

    Wa annahoo huwa rabbush shi'raa

    और ये कि वही योअराए का मालिक है

  50. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَأَنَّهُۥٓ أَهْلَكَ عَادًا ٱلْأُولَىٰ ﴿٥٠

    Wa annahooo ahlak a 'Aadanil oolaa

    और ये कि उसी ने पहले (क़ौमे) आद को हलाक किया

  51. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَثَمُودَا۟ فَمَآ أَبْقَىٰ ﴿٥١

    Wa samooda famaaa abqaa

    और समूद को भी ग़रज़ किसी को बाक़ी न छोड़ा

  52. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَقَوْمَ نُوحٍۢ مِّن قَبْلُ ۖ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ هُمْ أَظْلَمَ وَأَطْغَىٰ ﴿٥٢

    Wa qawma Noohim min qablu innahum kaanoo hum azlama wa atghaa

    और (उसके) पहले नूह की क़ौम को बेशक ये लोग बड़े ही ज़ालिम और बड़े ही सरकश थे

  53. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَٱلْمُؤْتَفِكَةَ أَهْوَىٰ ﴿٥٣

    Wal mu'tafikata ahwaa

    और उसी ने (क़ौमे लूत की) उलटी हुई बस्तियों को दे पटका

  54. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    فَغَشَّىٰهَا مَا غَشَّىٰ ﴿٥٤

    Faghashshaahaa maa ghashshaa

    (फिर उन पर) जो छाया सो छाया

  55. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكَ تَتَمَارَىٰ ﴿٥٥

    Fabi ayyi aalaaa'i Rabbika tatamaaraa

    तो तू (ऐ इन्सान आख़िर) अपने परवरदिगार की कौन सी नेअमत पर शक़ किया करेगा

  56. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    هَٰذَا نَذِيرٌۭ مِّنَ ٱلنُّذُرِ ٱلْأُولَىٰٓ ﴿٥٦

    Haazaa nazeerum minan nuzuril oolaa

    ये (मोहम्मद भी अगले डराने वाले पैग़म्बरों में से एक डरने वाला) पैग़म्बर है

  57. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    أَزِفَتِ ٱلْءَازِفَةُ ﴿٥٧

    Azifatil laazifah

    कयामत क़रीब आ गयी

  58. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    لَيْسَ لَهَا مِن دُونِ ٱللَّهِ كَاشِفَةٌ ﴿٥٨

    Laisa lahaa min doonil laahi kaashifah

    ख़ुदा के सिवा उसे कोई टाल नहीं सकता

  59. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    أَفَمِنْ هَٰذَا ٱلْحَدِيثِ تَعْجَبُونَ ﴿٥٩

    Afamin hazal hadeesi ta'jaboon

    तो क्या तुम लोग इस बात से ताज्जुब करते हो और हँसते हो

  60. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَتَضْحَكُونَ وَلَا تَبْكُونَ ﴿٦٠

    Wa tadhakoona wa laa tabkoon

    और रोते नहीं हो

  61. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    وَأَنتُمْ سَٰمِدُونَ ﴿٦١

    Wa antum saamidoon

    और तुम इस क़दर ग़ाफ़िल हो तो ख़ुदा के आगे सजदे किया करो

  62. जुज़ 27 · पृष्ठ 528

    فَٱسْجُدُوا۟ لِلَّهِ وَٱعْبُدُوا۟ ۩ ﴿٦٢

    Fasjudoo lillaahi wa'budoo

    और (उसी की) इबादत किया करो (62) सजदा