सूरह 37

As-Saffat الصافات

الصافاتमक्की182 आयतें
त्रुटि रिपोर्ट करें
Hifd

हिफ़्ज़ प्लेयर

आयत-दर-आयत सुनें, दोहराव चुनें और सटीक रेंज लूप करें।

आयत 1में से 182 · Mahmoud Khalil Al-Husary

कीबोर्ड: Space चलाएँ/रोकें · ← → पिछली/अगली आयत

0:000:00

As-Saffat

अरबी पाठ: उथ्मानी लिपि (Tanzil-verified), Al Quran Cloud के माध्यम से।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    وَٱلصَّٰٓفَّٰتِ صَفًّۭا ﴿١

    Wassaaaffaati saffaa

    (इबादत या जिहाद में) पर बाँधने वालों की (क़सम)

  2. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    فَٱلزَّٰجِرَٰتِ زَجْرًۭا ﴿٢

    Fazzaajiraati zajraa

    फिर (बदों को बुराई से) झिड़क कर डाँटने वाले की (क़सम)

  3. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    فَٱلتَّٰلِيَٰتِ ذِكْرًا ﴿٣

    Fattaaliyaati Zikra

    फिर कुरान पढ़ने वालों की क़सम है

  4. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    إِنَّ إِلَٰهَكُمْ لَوَٰحِدٌۭ ﴿٤

    Inna Illaahakum la Waahid

    तुम्हारा माबूद (यक़ीनी) एक ही है

  5. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    رَّبُّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا وَرَبُّ ٱلْمَشَٰرِقِ ﴿٥

    Rabbus samaawaati wal ardi wa maa bainahumaa wa Rabbul mashaariq

    जो सारे आसमान ज़मीन का और जो कुछ इन दोनों के दरमियान है (सबका) परवरदिगार है

  6. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    إِنَّا زَيَّنَّا ٱلسَّمَآءَ ٱلدُّنْيَا بِزِينَةٍ ٱلْكَوَاكِبِ ﴿٦

    Innaa zaiyannas samaaa 'ad dunyaa bizeenatinil kawaakib

    और (चाँद सूरज तारे के) तुलूउ व (गुरूब) के मक़ामात का भी मालिक है हम ही ने नीचे वाले आसमान को तारों की आरइश (जगमगाहट) से आरास्ता किया

  7. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    وَحِفْظًۭا مِّن كُلِّ شَيْطَٰنٍۢ مَّارِدٍۢ ﴿٧

    Wa hifzam min kulli Shaitaanim maarid

    और (तारों को) हर सरकश शैतान से हिफ़ाज़त के वास्ते (भी पैदा किया)

  8. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    لَّا يَسَّمَّعُونَ إِلَى ٱلْمَلَإِ ٱلْأَعْلَىٰ وَيُقْذَفُونَ مِن كُلِّ جَانِبٍۢ ﴿٨

    Laa yassamma 'oona ilal mala il a'alaa wa yuqzafoona min kulli jaanib

    कि अब शैतान आलमे बाला की तरफ़ कान भी नहीं लगा सकते और (जहाँ सुन गुन लेना चाहा तो) हर तरफ़ से खदेड़ने के लिए शहाब फेके जाते हैं

  9. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    دُحُورًۭا ۖ وَلَهُمْ عَذَابٌۭ وَاصِبٌ ﴿٩

    Duhooranw wa lahum 'azaabunw waasib

    और उनके लिए पाएदार अज़ाब है

  10. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    إِلَّا مَنْ خَطِفَ ٱلْخَطْفَةَ فَأَتْبَعَهُۥ شِهَابٌۭ ثَاقِبٌۭ ﴿١٠

    Illaa man khatifal khatfata fa atba'ahoo shihaabun saaqib

    मगर जो (शैतान शाज़ व नादिर फरिश्तों की) कोई बात उचक ले भागता है तो आग का दहकता हुआ तीर उसका पीछा करता है

  11. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    فَٱسْتَفْتِهِمْ أَهُمْ أَشَدُّ خَلْقًا أَم مَّنْ خَلَقْنَآ ۚ إِنَّا خَلَقْنَٰهُم مِّن طِينٍۢ لَّازِبٍۭ ﴿١١

    Fastaftihim ahum ashaddu khalqan am man khalaqnaa; innaa khalaqnaahum min teenil laazib

    तो (ऐ रसूल) तुम उनसे पूछो तो कि उनका पैदा करना ज्यादा दुश्वार है या उन (मज़कूरा) चीज़ों का जिनको हमने पैदा किया हमने तो उन लोगों को लसदार मिट्टी से पैदा किया

  12. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    بَلْ عَجِبْتَ وَيَسْخَرُونَ ﴿١٢

    Bal'ajibta wa yaskharoon

    बल्कि तुम (उन कुफ्फ़ार के इन्कार पर) ताज्जुब करते हो और वह लोग (तुमसे) मसख़रापन करते हैं

  13. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    وَإِذَا ذُكِّرُوا۟ لَا يَذْكُرُونَ ﴿١٣

    Wa izaa zukkiroo laa yazkuroon

    और जब उन्हें समझाया जाता है तो समझते नहीं हैं

  14. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    وَإِذَا رَأَوْا۟ ءَايَةًۭ يَسْتَسْخِرُونَ ﴿١٤

    Wa izaa ra aw Aayatinw yastaskhiroon

    और जब किसी मौजिजे क़ो देखते हैं तो (उससे) मसख़रापन करते हैं

  15. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    وَقَالُوٓا۟ إِنْ هَٰذَآ إِلَّا سِحْرٌۭ مُّبِينٌ ﴿١٥

    Wa qaalooo in haazaa illaa sihrum mubeen

    और कहते हैं कि ये तो बस खुला हुआ जादू है

  16. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    أَءِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًۭا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبْعُوثُونَ ﴿١٦

    'A-izaa mitnaa wa kunnaa turaabanw wa 'izaaman 'ainnaa lamab'oosoon

    भला जब हम मर जाएँगे और ख़ाक और हड्डियाँ रह जाएँगे

  17. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    أَوَءَابَآؤُنَا ٱلْأَوَّلُونَ ﴿١٧

    Awa aabaa'unal awwaloon

    तो क्या हम या हमारे अगले बाप दादा फिर दोबारा क़ब्रों से उठा खड़े किए जाँएगे

  18. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    قُلْ نَعَمْ وَأَنتُمْ دَٰخِرُونَ ﴿١٨

    Qul na'am wa antum daakhiroon

    (ऐ रसूल) तुम कह दो कि हाँ (ज़रूर उठाए जाओगे)

  19. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    فَإِنَّمَا هِىَ زَجْرَةٌۭ وَٰحِدَةٌۭ فَإِذَا هُمْ يَنظُرُونَ ﴿١٩

    Fa innamaa hiya zajra tunw waahidatun fa izaa hum yanzuroon

    और तुम ज़लील होगे और वह (क़यामत) तो एक ललकार होगी फिर तो वह लोग फ़ौरन ही (ऑंखे फाड़-फाड़ के) देखने लगेंगे

  20. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    وَقَالُوا۟ يَٰوَيْلَنَا هَٰذَا يَوْمُ ٱلدِّينِ ﴿٢٠

    Qa qaaloo yaa wailanaa haazaa Yawmud-Deen

    और कहेंगे हाए अफसोस ये तो क़यामत का दिन है

  21. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    هَٰذَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ ٱلَّذِى كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ ﴿٢١

    Haazaa Yawmul Faslil lazee kuntum bihee tukaziboon

    (जवाब आएगा) ये वही फैसले का दिन है जिसको तुम लोग (दुनिया में) झूठ समझते थे

  22. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    ۞ ٱحْشُرُوا۟ ٱلَّذِينَ ظَلَمُوا۟ وَأَزْوَٰجَهُمْ وَمَا كَانُوا۟ يَعْبُدُونَ ﴿٢٢

    Uhshurul lazeena zalamoo wa azwaajahum wa maa kaanoo ya'budoon

    (और फ़रिश्तों को हुक्म होगा कि) जो लोग (दुनिया में) सरकशी करते थे उनको और उनके साथियों को और खुदा को छोड़कर जिनकी परसतिश करते हैं

  23. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    مِن دُونِ ٱللَّهِ فَٱهْدُوهُمْ إِلَىٰ صِرَٰطِ ٱلْجَحِيمِ ﴿٢٣

    Min doonil laahi fahdoohum ilaa siraatil Jaheem

    उनको (सबको) इकट्ठा करो फिर उन्हें जहन्नुम की राह दिखाओ

  24. जुज़ 23 · पृष्ठ 446

    وَقِفُوهُمْ ۖ إِنَّهُم مَّسْـُٔولُونَ ﴿٢٤

    Wa qifoohum innahum mas'ooloon

    और (हाँ ज़रा) उन्हें ठहराओ तो उनसे कुछ पूछना है

  25. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    مَا لَكُمْ لَا تَنَاصَرُونَ ﴿٢٥

    Maa lakum laa tanaasaroon

    (अरे कमबख्तों) अब तुम्हें क्या होगा कि एक दूसरे की मदद नहीं करते

  26. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    بَلْ هُمُ ٱلْيَوْمَ مُسْتَسْلِمُونَ ﴿٢٦

    Bal humul Yawma mustaslimoon

    (जवाब क्या देंगे) बल्कि वह तो आज गर्दन झुकाए हुए हैं

  27. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    وَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍۢ يَتَسَآءَلُونَ ﴿٢٧

    Wa aqbala ba'duhum 'alaa ba'diny yatasaaa'aloon

    और एक दूसरे की तरफ मुतावज्जे होकर बाहम पूछताछ करेंगे

  28. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    قَالُوٓا۟ إِنَّكُمْ كُنتُمْ تَأْتُونَنَا عَنِ ٱلْيَمِينِ ﴿٢٨

    Qaalooo innakum kuntum taatoonanaa 'anil yameen

    (और इन्सान शयातीन से) कहेंगे कि तुम ही तो हमारी दाहिनी तरफ से (हमें बहकाने को) चढ़ आते थे

  29. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    قَالُوا۟ بَل لَّمْ تَكُونُوا۟ مُؤْمِنِينَ ﴿٢٩

    Qaaloo bal lam takoonoo mu'mineen

    वह जवाब देगें (हम क्या जानें) तुम तो खुद ईमान लाने वाले न थे

  30. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    وَمَا كَانَ لَنَا عَلَيْكُم مِّن سُلْطَٰنٍۭ ۖ بَلْ كُنتُمْ قَوْمًۭا طَٰغِينَ ﴿٣٠

    Wa maa kaana lanaa 'alaikum min sultaanim bal kuntum qawman taagheen

    और (साफ़ तो ये है कि) हमारी तुम पर कुछ हुकूमत तो थी नहीं बल्कि तुम खुद सरकश लोग थे

  31. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    فَحَقَّ عَلَيْنَا قَوْلُ رَبِّنَآ ۖ إِنَّا لَذَآئِقُونَ ﴿٣١

    Fahaqqa 'alainaa qawlu Rabbinaaa innaa lazaaa'iqoon

    फिर अब तो लोगों पर हमारे परवरदिगार का (अज़ाब का) क़ौल पूरा हो गया कि अब हम सब यक़ीनन अज़ाब का मज़ा चखेंगे

  32. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    فَأَغْوَيْنَٰكُمْ إِنَّا كُنَّا غَٰوِينَ ﴿٣٢

    Fa aghwainaakum innaa kunnaa ghaaween

    हम खुद गुमराह थे तो तुम को भी गुमराह किया

  33. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    فَإِنَّهُمْ يَوْمَئِذٍۢ فِى ٱلْعَذَابِ مُشْتَرِكُونَ ﴿٣٣

    Fa innahum Yawma'izin fil'azaabi mushtarikoon

    ग़रज़ ये लोग सब के सब उस दिन अज़ाब में शरीक होगें

  34. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    إِنَّا كَذَٰلِكَ نَفْعَلُ بِٱلْمُجْرِمِينَ ﴿٣٤

    Innaa kazaalika naf'alu bil mujrimeen

    और हम तो गुनाहगारों के साथ यूँ ही किया करते हैं ये लोग ऐसे (शरीर) थे

  35. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    إِنَّهُمْ كَانُوٓا۟ إِذَا قِيلَ لَهُمْ لَآ إِلَٰهَ إِلَّا ٱللَّهُ يَسْتَكْبِرُونَ ﴿٣٥

    Innahum kaanooo izaa qeela lahum laaa ilaaha illal laahu yastakbiroon

    कि जब उनसे कहा जाता था कि खुदा के सिवा कोई माबूद नहीं तो अकड़ा करते थे

  36. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    وَيَقُولُونَ أَئِنَّا لَتَارِكُوٓا۟ ءَالِهَتِنَا لِشَاعِرٍۢ مَّجْنُونٍۭ ﴿٣٦

    Wa yaqooloona a'innaa lataarikooo aalihatinaa lishaa'irim majnoon

    और ये लोग कहते थे कि क्या एक पागल शायर के लिए हम अपने माबूदों को छोड़ बैठें (अरे कम्बख्तों ये शायर या पागल नहीं)

  37. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    بَلْ جَآءَ بِٱلْحَقِّ وَصَدَّقَ ٱلْمُرْسَلِينَ ﴿٣٧

    bal jaaa'a bilhaqqi wa saddaqal mursaleen

    बल्कि ये तो हक़ बात लेकर आया है और (अगले) पैग़म्बरों की तसदीक़ करता है

  38. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    إِنَّكُمْ لَذَآئِقُوا۟ ٱلْعَذَابِ ٱلْأَلِيمِ ﴿٣٨

    Innakum lazaaa'iqul 'azaabil aleem

    तुम लोग (अगर न मानोगे) तो ज़रूर दर्दनाक अज़ाब का मज़ा चखोगे

  39. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    وَمَا تُجْزَوْنَ إِلَّا مَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ ﴿٣٩

    Wa maa tujzawna illaa maa kuntum ta'maloon

    और तुम्हें तो उसके किये का बदला दिया जाएगा जो (जो दुनिया में) करते रहे

  40. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ ﴿٤٠

    Illaa 'ibaadal laahil mukhlaseen

    मगर खुदा के बरगुजीदा बन्दे

  41. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    أُو۟لَٰٓئِكَ لَهُمْ رِزْقٌۭ مَّعْلُومٌۭ ﴿٤١

    Ulaaa'ika lahum rizqum ma'loom

    उनके वास्ते (बेहिश्त में) एक मुक़र्रर रोज़ी होगी

  42. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    فَوَٰكِهُ ۖ وَهُم مُّكْرَمُونَ ﴿٤٢

    Fa waakihu wa hum mukramoon

    (और वह भी ऐसी वैसी नहीं) हर क़िस्म के मेवे

  43. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    فِى جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ ﴿٤٣

    Fee jannaatin Na'eem

    और वह लोग बड़ी इज्ज़त से नेअमत के (लदे हुए)

  44. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    عَلَىٰ سُرُرٍۢ مُّتَقَٰبِلِينَ ﴿٤٤

    'Alaa sururim mutaqaa bileen

    बाग़ों में तख्तों पर (चैन से) आमने सामने बैठे होगे

  45. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    يُطَافُ عَلَيْهِم بِكَأْسٍۢ مِّن مَّعِينٍۭ ﴿٤٥

    Yutaafu 'alaihim bikaasim mim ma'een

    उनमें साफ सफेद बुर्राक़ शराब के जाम का दौर चल रहा होगा

  46. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    بَيْضَآءَ لَذَّةٍۢ لِّلشَّٰرِبِينَ ﴿٤٦

    Baidaaa'a laz zatil lish shaaribeen

    जो पीने वालों को बड़ा मज़ा देगी

  47. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    لَا فِيهَا غَوْلٌۭ وَلَا هُمْ عَنْهَا يُنزَفُونَ ﴿٤٧

    Laa feehaa ghawlunw wa laa hum 'anhaa yunzafoon

    (और फिर) न उस शराब में ख़ुमार की वजह से) दर्द सर होगा और न वह उस (के पीने) से मतवाले होंगे

  48. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    وَعِندَهُمْ قَٰصِرَٰتُ ٱلطَّرْفِ عِينٌۭ ﴿٤٨

    Wa 'indahum qaasiraatut tarfi 'een

    और उनके पहलू में (शर्म से) नीची निगाहें करने वाली बड़ी बड़ी ऑंखों वाली परियाँ होगी

  49. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    كَأَنَّهُنَّ بَيْضٌۭ مَّكْنُونٌۭ ﴿٤٩

    Ka annahunna baidum maknoon

    (उनकी) गोरी-गोरी रंगतों में हल्की सी सुर्ख़ी ऐसी झलकती होगी

  50. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    فَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍۢ يَتَسَآءَلُونَ ﴿٥٠

    Fa aqbala ba'duhum 'alaa badiny yatasaaa 'aloon

    गोया वह अन्डे हैं जो छिपाए हुए रखे हो

  51. जुज़ 23 · पृष्ठ 447

    قَالَ قَآئِلٌۭ مِّنْهُمْ إِنِّى كَانَ لِى قَرِينٌۭ ﴿٥١

    Qaala qaaa'ilum minhum innee kaana lee qareen

    फिर एक दूसरे की तरफ मुतावज्जे पाकर बाहम बातचीत करते करते उनमें से एक कहने वाला बोल उठेगा कि (दुनिया में) मेरा एक दोस्त था

  52. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    يَقُولُ أَءِنَّكَ لَمِنَ ٱلْمُصَدِّقِينَ ﴿٥٢

    Yaqoolu a'innnaka laminal musaddiqeen

    और (मुझसे) कहा करता था कि क्या तुम भी क़यामत की तसदीक़ करने वालों में हो

  53. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    أَءِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًۭا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَدِينُونَ ﴿٥٣

    'A-izaa mitnaa wa kunnaa turaabanw wa 'izaaman 'ainnaa lamadeenoon

    (भला जब हम मर जाएँगे) और (सड़ गल कर) मिट्टी और हव्ी (होकर) रह जाएँगे तो क्या हमको दोबारा ज़िन्दा करके हमारे (आमाल का) बदला दिया जाएगा

  54. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    قَالَ هَلْ أَنتُم مُّطَّلِعُونَ ﴿٥٤

    Qaala hal antum muttali'oon

    (फिर अपने बेहश्त के साथियों से कहेगा)

  55. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    فَٱطَّلَعَ فَرَءَاهُ فِى سَوَآءِ ٱلْجَحِيمِ ﴿٥٥

    Fattala'a fara aahu fee sawaaa'il Jaheem

    तो क्या तुम लोग भी (मेरे साथ उसे झांक कर देखोगे) ग़रज़ झाँका तो उसे बीच जहन्नुम में (पड़ा हुआ) देखा

  56. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    قَالَ تَٱللَّهِ إِن كِدتَّ لَتُرْدِينِ ﴿٥٦

    Qaala tallaahi in kitta laturdeen

    (ये देख कर बेसाख्ता) बोल उठेगा कि खुदा की क़सम तुम तो मुझे भी तबाह करने ही को थे

  57. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    وَلَوْلَا نِعْمَةُ رَبِّى لَكُنتُ مِنَ ٱلْمُحْضَرِينَ ﴿٥٧

    Wa law laa ni'matu Rabbee lakuntu minal muhdareen

    और अगर मेरे परवरदिगार का एहसान न होता तो मैं भी (इस वक्त) तेरी तरह जहन्नुम में गिरफ्तार किया गया होता

  58. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    أَفَمَا نَحْنُ بِمَيِّتِينَ ﴿٥٨

    Afamaa nahnu bimaiyiteen

    (अब बताओ) क्या (मैं तुम से न कहता था) कि हम को इस पहली मौत के सिवा फिर मरना नहीं है

  59. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    إِلَّا مَوْتَتَنَا ٱلْأُولَىٰ وَمَا نَحْنُ بِمُعَذَّبِينَ ﴿٥٩

    Illa mawtatanal oola wa maa nahnu bimu'azzabeen

    और न हम पर (आख़ेरत) में अज़ाब होगा

  60. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلْفَوْزُ ٱلْعَظِيمُ ﴿٦٠

    Inna haazaa falya'ma lil'aamiloon

    (तो तुम्हें यक़ीन न होता था) ये यक़ीनी बहुत बड़ी कामयाबी है

  61. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    لِمِثْلِ هَٰذَا فَلْيَعْمَلِ ٱلْعَٰمِلُونَ ﴿٦١

    Limisli haaza falya'ma lil 'aamiloon

    ऐसी (ही कामयाबी) के वास्ते काम करने वालों को कारगुज़ारी करनी चाहिए

  62. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    أَذَٰلِكَ خَيْرٌۭ نُّزُلًا أَمْ شَجَرَةُ ٱلزَّقُّومِ ﴿٦٢

    Azaalika khairun nuzulan am shajaratuz Zaqqom

    भला मेहमानी के वास्ते ये (सामान) बेहतर है या थोहड़ का दरख्त (जो जहन्नुमियों के वास्ते होगा)

  63. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    إِنَّا جَعَلْنَٰهَا فِتْنَةًۭ لِّلظَّٰلِمِينَ ﴿٦٣

    Innaa ja'alnaahaa fitnatal lizzaalimeen

    जिसे हमने यक़ीनन ज़ालिमों की आज़माइश के लिए बनाया है

  64. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    إِنَّهَا شَجَرَةٌۭ تَخْرُجُ فِىٓ أَصْلِ ٱلْجَحِيمِ ﴿٦٤

    Innahaa shajaratun takhruju feee aslil Jaheem

    ये वह दरख्त हैं जो जहन्नुम की तह में उगता है

  65. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    طَلْعُهَا كَأَنَّهُۥ رُءُوسُ ٱلشَّيَٰطِينِ ﴿٦٥

    Tal'uhaa ka annahoo ru'oosush Shayaateen

    उसके फल ऐसे (बदनुमा) हैं गोया (हू बहू) साँप के फन जिसे छूते दिल डरे

  66. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    فَإِنَّهُمْ لَءَاكِلُونَ مِنْهَا فَمَالِـُٔونَ مِنْهَا ٱلْبُطُونَ ﴿٦٦

    Fa innahum la aakiloona minhaa famaali'oona minhal butoon

    फिर ये (जहन्नुमी लोग) यक़ीनन उसमें से खाएँगे फिर उसी से अपने पेट भरेंगे

  67. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    ثُمَّ إِنَّ لَهُمْ عَلَيْهَا لَشَوْبًۭا مِّنْ حَمِيمٍۢ ﴿٦٧

    Summa inna lahum 'alaihaa lashawbam min hameem

    फिर उसके ऊपर से उन को खूब खौलता हुआ पानी (पीप वग़ैरह में) मिला मिलाकर पीने को दिया जाएगा

  68. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    ثُمَّ إِنَّ مَرْجِعَهُمْ لَإِلَى ٱلْجَحِيمِ ﴿٦٨

    Summa inna marji'ahum la ilal Jaheem

    फिर (खा पीकर) उनको जहन्नुम की तरफ यक़ीनन लौट जाना होगा

  69. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    إِنَّهُمْ أَلْفَوْا۟ ءَابَآءَهُمْ ضَآلِّينَ ﴿٦٩

    Innahum alfaw aabaaa'ahum daaalleen

    उन लोगों ने अपन बाप दादा को गुमराह पाया था

  70. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    فَهُمْ عَلَىٰٓ ءَاثَٰرِهِمْ يُهْرَعُونَ ﴿٧٠

    Fahum 'alaa aasaarihim yuhra'oon

    ये लोग भी उनके पीछे दौड़े चले जा रहे हैं

  71. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    وَلَقَدْ ضَلَّ قَبْلَهُمْ أَكْثَرُ ٱلْأَوَّلِينَ ﴿٧١

    Wa laqad dalla qablahum aksarul awwaleen

    और उनके क़ब्ल अगलों में से बहुतेरे गुमराह हो चुके

  72. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    وَلَقَدْ أَرْسَلْنَا فِيهِم مُّنذِرِينَ ﴿٧٢

    Wa laqad arsalnaa feehim munzireen

    उन लोगों के डराने वाले (पैग़म्बरों) को भेजा था

  73. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    فَٱنظُرْ كَيْفَ كَانَ عَٰقِبَةُ ٱلْمُنذَرِينَ ﴿٧٣

    Fanzur kaifa kaana 'aaqibatul munzareen

    ज़रा देखो तो कि जो लोग डराए जा चुके थे उनका क्या बुरा अन्जाम हुआ

  74. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ ﴿٧٤

    Illaa 'ibaadal laahil mukhlaseen

    मगर (हाँ) खुदा के निरे खरे बन्दे (महफूज़ रहे)

  75. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    وَلَقَدْ نَادَىٰنَا نُوحٌۭ فَلَنِعْمَ ٱلْمُجِيبُونَ ﴿٧٥

    Wa laqad naadaanaa Noohun falani'mal mujeeboon

    और नूह ने (अपनी कौम से मायूस होकर) हमें ज़रूर पुकारा था (देखो हम) क्या खूब जवाब देने वाले थे

  76. जुज़ 23 · पृष्ठ 448

    وَنَجَّيْنَٰهُ وَأَهْلَهُۥ مِنَ ٱلْكَرْبِ ٱلْعَظِيمِ ﴿٧٦

    Wa jajainaahu wa ahlahoo minal karbil 'azeem

    और हमने उनको और उनके लड़के वालों को बड़ी (सख्त) मुसीबत से नजात दी

  77. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    وَجَعَلْنَا ذُرِّيَّتَهُۥ هُمُ ٱلْبَاقِينَ ﴿٧٧

    Wa ja'alnaa zurriyyatahoo hummul baaqeen

    और हमने (उनमें वह बरकत दी कि) उनकी औलाद को (दुनिया में) बरक़रार रखा

  78. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِى ٱلْءَاخِرِينَ ﴿٧٨

    Wa taraknaa 'alaihi fil aakhireen

    और बाद को आने वाले लोगों में उनका अच्छा चर्चा बाक़ी रखा

  79. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    سَلَٰمٌ عَلَىٰ نُوحٍۢ فِى ٱلْعَٰلَمِينَ ﴿٧٩

    Salaamun 'alaa Noohin fil 'aalameen

    कि सारी खुदायी में (हर तरफ से) नूह पर सलाम है

  80. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ ﴿٨٠

    Innaa kazaalika najzil muhsineen

    हम नेकी करने वालों को यूँ जज़ाए ख़ैर अता फरमाते हैं

  81. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    إِنَّهُۥ مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ ﴿٨١

    Innahoo min 'ibaadinal mu'mineen

    इसमें शक नहीं कि नूह हमारे (ख़ास) ईमानदार बन्दों से थे

  82. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    ثُمَّ أَغْرَقْنَا ٱلْءَاخَرِينَ ﴿٨٢

    Summa aghraqnal aakhareen

    फिर हमने बाक़ी लोगों को डुबो दिया

  83. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    ۞ وَإِنَّ مِن شِيعَتِهِۦ لَإِبْرَٰهِيمَ ﴿٨٣

    Wa ina min shee'atihee la Ibraaheem

    और यक़ीनन उन्हीं के तरीक़ो पर चलने वालों में इबराहीम (भी) ज़रूर थे

  84. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    إِذْ جَآءَ رَبَّهُۥ بِقَلْبٍۢ سَلِيمٍ ﴿٨٤

    Iz jaaa'a Rabbahoo bi qalbin saleem

    जब वह अपने परवरदिगार (कि इबादत) की तरफ (पहलू में) ऐसा दिल लिए हुए बढ़े जो (हर ऐब से पाक था

  85. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    إِذْ قَالَ لِأَبِيهِ وَقَوْمِهِۦ مَاذَا تَعْبُدُونَ ﴿٨٥

    Iz qaala li abeehi wa qawmihee maazaa ta'budoon

    जब उन्होंने अपने (मुँह बोले) बाप और अपनी क़ौम से कहा कि तुम लोग किस चीज़ की परसतिश करते हो

  86. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    أَئِفْكًا ءَالِهَةًۭ دُونَ ٱللَّهِ تُرِيدُونَ ﴿٨٦

    A'ifkan aalihatan doonal laahi tureedoon

    क्या खुदा को छोड़कर दिल से गढ़े हुए माबूदों की तमन्ना रखते हो

  87. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَمَا ظَنُّكُم بِرَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ ﴿٨٧

    Famaa zannukum bi Rabbil'aalameen

    फिर सारी खुदाई के पालने वाले के साथ तुम्हारा क्या ख्याल है

  88. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَنَظَرَ نَظْرَةًۭ فِى ٱلنُّجُومِ ﴿٨٨

    Fanazara nazratan finnujoom

    फिर (एक ईद में उन लोगों ने चलने को कहा) तो इबराहीम ने सितारों की तरफ़ एक नज़र देखा

  89. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَقَالَ إِنِّى سَقِيمٌۭ ﴿٨٩

    Faqaala inee saqeem

    और कहा कि मैं (अनक़रीब) बीमार पड़ने वाला हूँ

  90. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَتَوَلَّوْا۟ عَنْهُ مُدْبِرِينَ ﴿٩٠

    Fatawallaw 'anhu mudbireen

    तो वह लोग इबराहीम के पास से पीठ फेर फेर कर हट गए

  91. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَرَاغَ إِلَىٰٓ ءَالِهَتِهِمْ فَقَالَ أَلَا تَأْكُلُونَ ﴿٩١

    Faraagha ilaaa aalihatihim faqaala alaa taakuloon

    (बस) फिर तो इबराहीम चुपके से उनके बुतों की तरफ मुतावज्जे हुए और (तान से) कहा तुम्हारे सामने इतने चढ़ाव रखते हैं

  92. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    مَا لَكُمْ لَا تَنطِقُونَ ﴿٩٢

    Maa lakum laa tantiqoon

    आख़िर तुम खाते क्यों नहीं (अरे तुम्हें क्या हो गया है)

  93. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَرَاغَ عَلَيْهِمْ ضَرْبًۢا بِٱلْيَمِينِ ﴿٩٣

    Faraagha 'alaihim darbam bilyameen

    कि तुम बोलते तक नहीं

  94. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَأَقْبَلُوٓا۟ إِلَيْهِ يَزِفُّونَ ﴿٩٤

    Fa aqbalooo ilaihi yaziffoon

    फिर तो इबराहीम दाहिने हाथ से मारते हुए उन पर पिल पड़े (और तोड़-फोड़ कर एक बड़े बुत के गले में कुल्हाड़ी डाल दी)

  95. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    قَالَ أَتَعْبُدُونَ مَا تَنْحِتُونَ ﴿٩٥

    Qaala ata'budoona maa tanhitoon

    जब उन लोगों को ख़बर हुई तो इबराहीम के पास दौड़ते हुए पहुँचे

  96. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    وَٱللَّهُ خَلَقَكُمْ وَمَا تَعْمَلُونَ ﴿٩٦

    Wallaahu khalaqakum wa maa ta'maloon

    इबराहीम ने कहा (अफ़सोस) तुम लोग उसकी परसतिश करते हो जिसे तुम लोग खुद तराश कर बनाते हो

  97. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    قَالُوا۟ ٱبْنُوا۟ لَهُۥ بُنْيَٰنًۭا فَأَلْقُوهُ فِى ٱلْجَحِيمِ ﴿٩٧

    Qaalub noo lahoo bun yaanan fa alqoohu fil jaheem

    हालाँकि तुमको और जिसको तुम लोग बनाते हो (सबको) खुदा ही ने पैदा किया है (ये सुनकर) वह लोग (आपस में कहने लगे) इसके लिए (भट्टी की सी) एक इमारत बनाओ

  98. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَأَرَادُوا۟ بِهِۦ كَيْدًۭا فَجَعَلْنَٰهُمُ ٱلْأَسْفَلِينَ ﴿٩٨

    Fa araadoo bihee kaidan faja 'alnaahumul asfaleen

    और (उसमें आग सुलगा कर उसी दहकती हुई आग में इसको डाल दो) फिर उन लोगों ने इबराहीम के साथ मक्कारी करनी चाही

  99. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    وَقَالَ إِنِّى ذَاهِبٌ إِلَىٰ رَبِّى سَيَهْدِينِ ﴿٩٩

    Wa qaala innee zaahibun ilaa Rabbee sa yahdeen

    तो हमने (आग सर्द गुलज़ार करके) उन्हें नीचा दिखाया और जब (आज़र ने) इबराहीम को निकाल दिया तो बोले मैं अपने परवरदिगार की तरफ जाता हूँ

  100. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    رَبِّ هَبْ لِى مِنَ ٱلصَّٰلِحِينَ ﴿١٠٠

    Rabbi hab lee minas saaliheen

    वह अनक़रीब ही मुझे रूबरा कर देगा (फिर ग़रज की) परवरदिगार मुझे एक नेको कार (फरज़न्द) इनायत फरमा

  101. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَبَشَّرْنَٰهُ بِغُلَٰمٍ حَلِيمٍۢ ﴿١٠١

    Fabashsharnaahu bighulaamin haleem

    तो हमने उनको एक बड़े नरम दिले लड़के (के पैदा होने की) खुशख़बरी दी

  102. जुज़ 23 · पृष्ठ 449

    فَلَمَّا بَلَغَ مَعَهُ ٱلسَّعْىَ قَالَ يَٰبُنَىَّ إِنِّىٓ أَرَىٰ فِى ٱلْمَنَامِ أَنِّىٓ أَذْبَحُكَ فَٱنظُرْ مَاذَا تَرَىٰ ۚ قَالَ يَٰٓأَبَتِ ٱفْعَلْ مَا تُؤْمَرُ ۖ سَتَجِدُنِىٓ إِن شَآءَ ٱللَّهُ مِنَ ٱلصَّٰبِرِينَ ﴿١٠٢

    Falamma balagha ma'a hus sa'ya qaala yaa buniya inneee araa fil manaami anneee azbahuka fanzur maazaa taraa; qaala yaaa abatif 'al maa tu'maru satajidunee in shaaa'allaahu minas saabireen

    फिर जब इस्माईल अपने बाप के साथ दौड़ धूप करने लगा तो (एक दफा) इबराहीम ने कहा बेटा खूब मैं (वही के ज़रिये क्या) देखता हूँ कि मैं तो खुद तुम्हें ज़िबाह कर रहा हूँ तो तुम भी ग़ौर करो तुम्हारी इसमें क्या राय है इसमाईल ने कहा अब्बा जान जो आपको हुक्म हुआ है उसको (बे तअम्मुल) कीजिए अगर खुदा ने चाहा तो मुझे आप सब्र करने वालों में से पाएगे

  103. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    فَلَمَّآ أَسْلَمَا وَتَلَّهُۥ لِلْجَبِينِ ﴿١٠٣

    Falammaaa aslamaa wa tallahoo liljabeen

    फिर जब दोनों ने ये ठान ली और बाप ने बेटे को (ज़िबाह करने के लिए) माथे के बल लिटाया

  104. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَنَٰدَيْنَٰهُ أَن يَٰٓإِبْرَٰهِيمُ ﴿١٠٤

    Wa naadainaahu ai yaaaa Ibraheem

    और हमने (आमादा देखकर) आवाज़ दी ऐ इबराहीम

  105. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    قَدْ صَدَّقْتَ ٱلرُّءْيَآ ۚ إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ ﴿١٠٥

    Qad saddaqtar ru'yaa; innaa kazaalika najzil muhsineen

    तुमने अपने ख्वाब को सच कर दिखाया अब तुम दोनों को बड़े मरतबे मिलेगें हम नेकी करने वालों को यूँ जज़ाए ख़ैर देते हैं

  106. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلْبَلَٰٓؤُا۟ ٱلْمُبِينُ ﴿١٠٦

    Inna haazaa lahuwal balaaa'ul mubeen

    इसमें शक नहीं कि ये यक़ीनी बड़ा सख्त और सरीही इम्तिहान था

  107. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَفَدَيْنَٰهُ بِذِبْحٍ عَظِيمٍۢ ﴿١٠٧

    Wa fadainaahu bizibhin 'azeem

    और हमने इस्माईल का फ़िदया एक ज़िबाहे अज़ीम (बड़ी कुर्बानी) क़रार दिया

  108. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِى ٱلْءَاخِرِينَ ﴿١٠٨

    Wa taraknaa 'alaihi fil aakhireen

    और हमने उनका अच्छा चर्चा बाद को आने वालों में बाक़ी रखा है

  109. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِبْرَٰهِيمَ ﴿١٠٩

    Salaamun 'alaaa Ibraaheem

    कि (सारी खुदायी में) इबराहीम पर सलाम (ही सलाम) हैं

  110. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ ﴿١١٠

    Kazaalika najzil muhsineen

    हम यूँ नेकी करने वालों को जज़ाए ख़ैर देते हैं

  111. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    إِنَّهُۥ مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ ﴿١١١

    Innahoo min 'ibaadinal mu'mineen

    बेशक इबराहीम हमारे (ख़ास) ईमानदार बन्दों में थे

  112. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَبَشَّرْنَٰهُ بِإِسْحَٰقَ نَبِيًّۭا مِّنَ ٱلصَّٰلِحِينَ ﴿١١٢

    Wa bashsharnaahu bi Ishaaqa Nabiyayam minas saaliheen

    और हमने इबराहीम को इसहाक़ (के पैदा होने की) खुशख़बरी दी थी

  113. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَبَٰرَكْنَا عَلَيْهِ وَعَلَىٰٓ إِسْحَٰقَ ۚ وَمِن ذُرِّيَّتِهِمَا مُحْسِنٌۭ وَظَالِمٌۭ لِّنَفْسِهِۦ مُبِينٌۭ ﴿١١٣

    Wa baaraknaa 'alaihi wa 'alaaa Ishaaq; wa min zurriyya tihimaa muhsinunw wa zaalimul linafshihee mubeen

    जो एक नेकोसार नबी थे और हमने खुद इबराहीम पर और इसहाक़ पर अपनी बरकत नाज़िल की और इन दोनों की नस्ल में बाज़ तो नेकोकार और बाज़ (नाफरमानी करके) अपनी जान पर सरीही सितम ढ़ाने वाला

  114. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَلَقَدْ مَنَنَّا عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ ﴿١١٤

    Wa laqad mananna alaa Moosaa wa Haaroon

    और हमने मूसा और हारून पर बहुत से एहसानात किए हैं

  115. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَنَجَّيْنَٰهُمَا وَقَوْمَهُمَا مِنَ ٱلْكَرْبِ ٱلْعَظِيمِ ﴿١١٥

    Wa najjainaahumaa wa qawmahumaa minal karbil 'azeem

    और खुद दोनों को और इनकी क़ौम को बड़ी (सख्त) मुसीबत से नजात दी

  116. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَنَصَرْنَٰهُمْ فَكَانُوا۟ هُمُ ٱلْغَٰلِبِينَ ﴿١١٦

    Wa nasarnaahum fakaanoo humul ghaalibeen

    और (फिरऔन के मुक़ाबले में) हमने उनकी मदद की तो (आख़िर) यही लोग ग़ालिब रहे

  117. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَءَاتَيْنَٰهُمَا ٱلْكِتَٰبَ ٱلْمُسْتَبِينَ ﴿١١٧

    Wa aatainaahumal Kitaabal mustabeen

    और हमने उन दोनों को एक वाज़ेए उलम तालिब किताब (तौरेत) अता की

  118. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَهَدَيْنَٰهُمَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلْمُسْتَقِيمَ ﴿١١٨

    Wa hadainaahumus Siraatal Mustaqeem

    और दोनों को सीधी राह की हिदायत फ़रमाई

  119. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَتَرَكْنَا عَلَيْهِمَا فِى ٱلْءَاخِرِينَ ﴿١١٩

    Wa taraknaa 'alaihimaa fil aakhireen

    और बाद को आने वालों में उनका ज़िक्रे ख़ैर बाक़ी रखा

  120. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    سَلَٰمٌ عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ ﴿١٢٠

    Salaamun 'alaa Moosaa wa Haaroon

    कि (हर जगह) मूसा और हारून पर सलाम (ही सलाम) है

  121. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ ﴿١٢١

    Innaa kazaalika najzil muhsineen

    हम नेकी करने वालों को यूँ जज़ाए ख़ैर अता फरमाते हैं

  122. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    إِنَّهُمَا مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ ﴿١٢٢

    Innahumaa min 'ibaadinal mu'mineen

    बेशक ये दोनों हमारे (ख़ालिस ईमानदार बन्दों में से थे)

  123. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    وَإِنَّ إِلْيَاسَ لَمِنَ ٱلْمُرْسَلِينَ ﴿١٢٣

    Wa inna Ilyaasa laminal mursaleen

    और इसमें शक नहीं कि इलियास यक़ीनन पैग़म्बरों में से थे

  124. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    إِذْ قَالَ لِقَوْمِهِۦٓ أَلَا تَتَّقُونَ ﴿١٢٤

    Iz qaala liqawmiheee alaa tattaqoon

    जब उन्होंने अपनी क़ौम से कहा कि तुम लोग (ख़ुदा से) क्यों नहीं डरते

  125. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    أَتَدْعُونَ بَعْلًۭا وَتَذَرُونَ أَحْسَنَ ٱلْخَٰلِقِينَ ﴿١٢٥

    Atad'oona Ba'lanw wa tazaroona ahsanal khaaliqeen

    क्या तुम लोग बाल (बुत) की परसतिश करते हो और खुदा को छोड़े बैठे हो जो सबसे बेहतर पैदा करने वाला है

  126. जुज़ 23 · पृष्ठ 450

    ٱللَّهَ رَبَّكُمْ وَرَبَّ ءَابَآئِكُمُ ٱلْأَوَّلِينَ ﴿١٢٦

    Allaaha Rabbakum wa Rabba aabaaa'ikumul awwaleen

    और (जो) तुम्हारा परवरदिगार और तुम्हारे अगले बाप दादाओं का (भी) परवरदिगार है

  127. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    فَكَذَّبُوهُ فَإِنَّهُمْ لَمُحْضَرُونَ ﴿١٢٧

    Fakazzaboohu fa inna hum lamuhdaroon

    तो उसे लोगों ने झुठला दिया तो ये लोग यक़ीनन (जहन्नुम) में गिरफ्तार किए जाएँगे

  128. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ ﴿١٢٨

    Illaa 'ibaadal laahil mukhlaseen

    मगर खुदा के निरे खरे बन्दे महफूज़ रहेंगे

  129. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِى ٱلْءَاخِرِينَ ﴿١٢٩

    Wa taraknaa 'alaihi fil aakhireen

    और हमने उनका ज़िक्र ख़ैर बाद को आने वालों में बाक़ी रखा

  130. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِلْ يَاسِينَ ﴿١٣٠

    Salaamun 'alaaa Ilyaaseen

    कि (हर तरफ से) आले यासीन पर सलाम (ही सलाम) है

  131. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ ﴿١٣١

    Innaa kazaalika najzil muhsineen

    हम यक़ीनन नेकी करने वालों को ऐसा ही बदला दिया करते हैं

  132. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    إِنَّهُۥ مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ ﴿١٣٢

    Innahoo min 'ibaadinal mu'mineen

    बेशक वह हमारे (ख़ालिस) ईमानदार बन्दों में थे

  133. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَإِنَّ لُوطًۭا لَّمِنَ ٱلْمُرْسَلِينَ ﴿١٣٣

    Wa inna Lootal laminal mursaleen

    और इसमें भी शक नहीं कि लूत यक़ीनी पैग़म्बरों में से थे

  134. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    إِذْ نَجَّيْنَٰهُ وَأَهْلَهُۥٓ أَجْمَعِينَ ﴿١٣٤

    Iz najjainaahu wa ahlahooo ajma'een

    जब हमने उनको और उनके लड़के वालों सब को नजात दी

  135. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    إِلَّا عَجُوزًۭا فِى ٱلْغَٰبِرِينَ ﴿١٣٥

    Illaa 'ajoozan fil ghaabireen

    मगर एक (उनकी) बूढ़ी बीबी जो पीछे रह जाने वालों ही में थीं

  136. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    ثُمَّ دَمَّرْنَا ٱلْءَاخَرِينَ ﴿١٣٦

    Summa dammarnal aakhareen

    फिर हमने बाक़ी लोगों को तबाह व बर्बाद कर दिया

  137. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَإِنَّكُمْ لَتَمُرُّونَ عَلَيْهِم مُّصْبِحِينَ ﴿١٣٧

    Wa innakum latamurroona 'alaihim musbiheen

    और ऐ अहले मक्का तुम लोग भी उन पर से (कभी) सुबह को और (कभी) शाम को (आते जाते गुज़रते हो)

  138. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَبِٱلَّيْلِ ۗ أَفَلَا تَعْقِلُونَ ﴿١٣٨

    Wa billail; afalaa ta'qiloon

    तो क्या तुम (इतना भी) नहीं समझते

  139. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَإِنَّ يُونُسَ لَمِنَ ٱلْمُرْسَلِينَ ﴿١٣٩

    Wa inna Yoonusa laminal mursaleen

    और इसमें शक नहीं कि यूनुस (भी) पैग़म्बरों में से थे

  140. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    إِذْ أَبَقَ إِلَى ٱلْفُلْكِ ٱلْمَشْحُونِ ﴿١٤٠

    Iz abaqa ilal fulkil mash hoon

    (वह वक्त याद करो) जब यूनुस भाग कर एक भरी हुई कश्ती के पास पहुँचे

  141. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    فَسَاهَمَ فَكَانَ مِنَ ٱلْمُدْحَضِينَ ﴿١٤١

    Fasaahama fakaana minal mudhadeen

    तो (अहले कश्ती ने) कुरआ डाला तो (उनका ही नाम निकला) यूनुस ने ज़क उठायी (और दरिया में गिर पड़े)

  142. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    فَٱلْتَقَمَهُ ٱلْحُوتُ وَهُوَ مُلِيمٌۭ ﴿١٤٢

    Faltaqamahul hootu wa huwa muleem

    तो उनको एक मछली निगल गयी और यूनुस खुद (अपनी) मलामत कर रहे थे

  143. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    فَلَوْلَآ أَنَّهُۥ كَانَ مِنَ ٱلْمُسَبِّحِينَ ﴿١٤٣

    Falaw laaa annahoo kaana minal musabbiheen

    फिर अगर यूनुस (खुदा की) तसबीह (व ज़िक्र) न करते

  144. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    لَلَبِثَ فِى بَطْنِهِۦٓ إِلَىٰ يَوْمِ يُبْعَثُونَ ﴿١٤٤

    Lalabisa fee batniheee ilaa Yawmi yub'asoon

    तो रोज़े क़यामत तक मछली के पेट में रहते

  145. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    ۞ فَنَبَذْنَٰهُ بِٱلْعَرَآءِ وَهُوَ سَقِيمٌۭ ﴿١٤٥

    Fanabaznaahu bil'araaa'i wa huwa saqeem

    फिर हमने उनको (मछली के पेट से निकाल कर) एक खुले मैदान में डाल दिया

  146. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَأَنۢبَتْنَا عَلَيْهِ شَجَرَةًۭ مِّن يَقْطِينٍۢ ﴿١٤٦

    Wa ambatnaa 'alaihi shajaratam mai yaqteen

    और (वह थोड़ी देर में) बीमार निढाल हो गए थे और हमने उन पर साये के लिए एक कद्दू का दरख्त उगा दिया

  147. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَأَرْسَلْنَٰهُ إِلَىٰ مِا۟ئَةِ أَلْفٍ أَوْ يَزِيدُونَ ﴿١٤٧

    Wa arsalnaahu ilaa mi'ati alfin aw yazeedoon

    और (इसके बाद) हमने एक लाख बल्कि (एक हिसाब से) ज्यादा आदमियों की तरफ (पैग़म्बर बना कर भेजा)

  148. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    فَـَٔامَنُوا۟ فَمَتَّعْنَٰهُمْ إِلَىٰ حِينٍۢ ﴿١٤٨

    Fa aamanoo famatta' naahum ilaa heen

    तो वह लोग (उन पर) ईमान लाए फिर हमने (भी) एक ख़ास वक्त तक उनको चैन से रखा

  149. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    فَٱسْتَفْتِهِمْ أَلِرَبِّكَ ٱلْبَنَاتُ وَلَهُمُ ٱلْبَنُونَ ﴿١٤٩

    Fastaftihim ali Rabbikal banaatu wa lahumul banoon

    तो (ऐ रसूल) उन कुफ्फ़ार से पूछो कि क्या तुम्हारे परवरदिगार के लिए बेटियाँ हैं और उनके लिए बेटे

  150. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    أَمْ خَلَقْنَا ٱلْمَلَٰٓئِكَةَ إِنَٰثًۭا وَهُمْ شَٰهِدُونَ ﴿١٥٠

    Am khalaqnal malaaa'i kata inaasanw wa hm shaahidoon

    (क्या वाक़ई) हमने फरिश्तों की औरतें बनाया है और ये लोग (उस वक्त) मौजूद थे

  151. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    أَلَآ إِنَّهُم مِّنْ إِفْكِهِمْ لَيَقُولُونَ ﴿١٥١

    Alaaa innahum min ifkihim la yaqooloon

    ख़बरदार (याद रखो कि) ये लोग यक़ीनन अपने दिल से गढ़-गढ़ के कहते हैं कि खुदा औलाद वाला है

  152. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    وَلَدَ ٱللَّهُ وَإِنَّهُمْ لَكَٰذِبُونَ ﴿١٥٢

    Waladal laahu wa innhum lakaaziboon

    और ये लोग यक़ीनी झूठे हैं

  153. जुज़ 23 · पृष्ठ 451

    أَصْطَفَى ٱلْبَنَاتِ عَلَى ٱلْبَنِينَ ﴿١٥٣

    Astafal banaati 'alal baneen

    क्या खुदा ने (अपने लिए) बेटियों को बेटों पर तरजीह दी है

  154. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    مَا لَكُمْ كَيْفَ تَحْكُمُونَ ﴿١٥٤

    Maa lakum kaifa tahkumoon

    (अरे कम्बख्तों) तुम्हें क्या जुनून हो गया है तुम लोग (बैठे-बैठे) कैसा फैसला करते हो

  155. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    أَفَلَا تَذَكَّرُونَ ﴿١٥٥

    Afalaa tazakkaroon

    तो क्या तुम (इतना भी) ग़ौर नहीं करते

  156. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    أَمْ لَكُمْ سُلْطَٰنٌۭ مُّبِينٌۭ ﴿١٥٦

    Am lakum sultaanum mubeen

    या तुम्हारे पास (इसकी) कोई वाज़ेए व रौशन दलील है

  157. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    فَأْتُوا۟ بِكِتَٰبِكُمْ إِن كُنتُمْ صَٰدِقِينَ ﴿١٥٧

    Faatoo bi Kitaabikum in kuntum saadiqeen

    तो अगर तुम (अपने दावे में) सच्चे हो तो अपनी किताब पेश करो

  158. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَجَعَلُوا۟ بَيْنَهُۥ وَبَيْنَ ٱلْجِنَّةِ نَسَبًۭا ۚ وَلَقَدْ عَلِمَتِ ٱلْجِنَّةُ إِنَّهُمْ لَمُحْضَرُونَ ﴿١٥٨

    Wa ja'aloo bainahoo wa bainal jinnati nasabaa; wa laqad 'alimatil jinnatu innahum lamuhdaroon

    और उन लोगों ने खुदा और जिन्नात के दरमियान रिश्ता नाता मुक़र्रर किया है हालाँकि जिन्नात बखूबी जानते हैं कि वह लोग यक़ीनी (क़यामत में बन्दों की तरह) हाज़िर किए जाएँगे

  159. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    سُبْحَٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يَصِفُونَ ﴿١٥٩

    Subhaanal laahi 'ammaa yasifoon

    ये लोग जो बातें बनाया करते हैं इनसे खुदा पाक साफ़ है

  160. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ ﴿١٦٠

    Illaa 'ibaadal laahil mukhlaseen

    मगर खुदा के निरे खरे बन्दे (ऐसा नहीं कहते)

  161. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    فَإِنَّكُمْ وَمَا تَعْبُدُونَ ﴿١٦١

    Fa innakum wa maa ta'ubdoon

    ग़रज़ तुम लोग खुद और तुम्हारे माबूद

  162. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    مَآ أَنتُمْ عَلَيْهِ بِفَٰتِنِينَ ﴿١٦٢

    Maaa antum 'alaihi befaaatineen

    उसके ख़िलाफ (किसी को) बहका नहीं सकते

  163. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    إِلَّا مَنْ هُوَ صَالِ ٱلْجَحِيمِ ﴿١٦٣

    Illaa man huwa saalil jaheem

    मगर उसको जो जहन्नुम में झोंका जाने वाला है

  164. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَمَا مِنَّآ إِلَّا لَهُۥ مَقَامٌۭ مَّعْلُومٌۭ ﴿١٦٤

    Wa maa minnasa illaa lahoo maqaamum ma'loom

    और फरिश्ते या आइम्मा तो ये कहते हैं कि मैं हर एक का एक दरजा मुक़र्रर है

  165. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَإِنَّا لَنَحْنُ ٱلصَّآفُّونَ ﴿١٦٥

    Wa innaa llanah nus saaffoon

    और हम तो यक़ीनन (उसकी इबादत के लिए) सफ बाँधे खड़े रहते हैं

  166. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَإِنَّا لَنَحْنُ ٱلْمُسَبِّحُونَ ﴿١٦٦

    Wa innaa lanah nul musabbihoon

    और हम तो यक़ीनी (उसकी) तस्बीह पढ़ा करते हैं

  167. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَإِن كَانُوا۟ لَيَقُولُونَ ﴿١٦٧

    Wa in kaanoo la yaqooloon

    अगरचे ये कुफ्फार (इस्लाम के क़ब्ल) कहा करते थे

  168. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    لَوْ أَنَّ عِندَنَا ذِكْرًۭا مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ ﴿١٦٨

    Law anna 'indana zikram minal awwaleen

    कि अगर हमारे पास भी अगले लोगों का तज़किरा (किसी किताबे खुदा में) होता

  169. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    لَكُنَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ ﴿١٦٩

    Lakunna 'ibaadal laahil mukhlaseen

    तो हम भी खुदा के निरे खरे बन्दे ज़रूर हो जाते

  170. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    فَكَفَرُوا۟ بِهِۦ ۖ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ ﴿١٧٠

    Fakafaroo bihee fasawfa ya'lamoon

    (मगर जब किताब आयी) तो उन लोगों ने उससे इन्कार किया ख़ैर अनक़रीब (उसका नतीजा) उन्हें मालूम हो जाएगा

  171. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَلَقَدْ سَبَقَتْ كَلِمَتُنَا لِعِبَادِنَا ٱلْمُرْسَلِينَ ﴿١٧١

    Wa laqad sabaqat Kalimatunaa li'ibaadinal mursa leen

    और अपने ख़ास बन्दों पैग़म्बरों से हमारी बात पक्की हो चुकी है

  172. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    إِنَّهُمْ لَهُمُ ٱلْمَنصُورُونَ ﴿١٧٢

    Innaa hum lahumul mansooroon

    कि इन लोगों की (हमारी बारगाह से) यक़ीनी मदद की जाएगी

  173. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَإِنَّ جُندَنَا لَهُمُ ٱلْغَٰلِبُونَ ﴿١٧٣

    Wa inna jundana lahumul ghaaliboon

    और हमारा लश्कर तो यक़ीनन ग़ालिब रहेगा

  174. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    فَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتَّىٰ حِينٍۢ ﴿١٧٤

    Fatawalla 'anhum hatta heen

    तो (ऐ रसूल) तुम उनसे एक ख़ास वक्त तक मुँह फेरे रहो

  175. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَأَبْصِرْهُمْ فَسَوْفَ يُبْصِرُونَ ﴿١٧٥

    Wa absirhum fasawfa yubsiroon

    और इनको देखते रहो तो ये लोग अनक़रीब ही (अपना नतीजा) देख लेगे

  176. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    أَفَبِعَذَابِنَا يَسْتَعْجِلُونَ ﴿١٧٦

    Afabi'azaabinaa yasta'jiloon

    तो क्या ये लोग हमारे अज़ाब की जल्दी कर रहे हैं

  177. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    فَإِذَا نَزَلَ بِسَاحَتِهِمْ فَسَآءَ صَبَاحُ ٱلْمُنذَرِينَ ﴿١٧٧

    Fa izaa nazala bisaahatihim fasaaa'a sabaahul munzareen

    फिर जब (अज़ाब) उनकी अंगनाई में उतर पडेग़ा तो जो लोग डराए जा चुके हैं उनकी भी क्या बुरी सुबह होगी

  178. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتَّىٰ حِينٍۢ ﴿١٧٨

    Wa tawalla 'anhum hattaa heen

    और उन लोगों से एक ख़ास वक्त तक मुँह फेरे रहो

  179. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَأَبْصِرْ فَسَوْفَ يُبْصِرُونَ ﴿١٧٩

    Wa absir fasawfa yubsiroon

    और देखते रहो ये लोग तो खुद अनक़रीब ही अपना अन्जाम देख लेगें

  180. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    سُبْحَٰنَ رَبِّكَ رَبِّ ٱلْعِزَّةِ عَمَّا يَصِفُونَ ﴿١٨٠

    Subhaana Rabbika Rabbil 'izzati 'amma yasifoon

    ये लोग जो बातें (खुदा के बारे में) बनाया करते हैं उनसे तुम्हारा परवरदिगार इज्ज़त का मालिक पाक साफ है

  181. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَسَلَٰمٌ عَلَى ٱلْمُرْسَلِينَ ﴿١٨١

    Wa salaamun 'alalmursaleen

    और पैग़म्बरों पर (दुरूद) सलाम हो

  182. जुज़ 23 · पृष्ठ 452

    وَٱلْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ ﴿١٨٢

    Walhamdu lillaahi Rabbil 'aalameen

    और कुल तारीफ खुदा ही के लिए सज़ावार हैं जो सारे जहाँन का पालने वाला है